देश

‘करोड़ों लोगों के आस्था का मामला…’, जानिए बंगाल सरकार के फैसले पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे?

पश्चिम बंगाल में बकरीद से पहले कुर्बानी को लेकर जारी सरकारी निर्देशों पर सियासत तेज हो गई है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने राज्य सरकार के फैसले का खुलकर समर्थन किया है. उन्होंने साफ कहा कि गाय, बैल और भैंस की कुर्बानी जैसे मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, क्योंकि यह करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा मामला है.

सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि भारत में बड़ी संख्या में लोग गाय को पूजनीय मानते हैं. ऐसे में उसकी कुर्बानी देना सही नहीं माना जा सकता. उन्होंने कहा कि अगर किसी राज्य सरकार ने इस तरह का फैसला लिया है, तो उसका सम्मान किया जाना चाहिए. उनके मुताबिक, त्योहार कोई भी हो, ऐसा कोई काम नहीं होना चाहिए जिससे किसी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे.

क्या है सरकार का नया नियम?

दरअसल, पश्चिम बंगाल सरकार ने बकरीद से पहले एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है. इस नोटिस में बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के गाय, बैल, बछड़े और भैंस की कुर्बानी पर रोक को फिर से स्पष्ट किया गया है. सरकार ने कहा है कि कुर्बानी के लिए जानवरों का प्रमाणित होना जरूरी होगा और इसके लिए दो अधिकृत अधिकारियों के हस्ताक्षर वाला प्रमाण पत्र अनिवार्य रहेगा.

सरकार ने चेतावनी भी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. इसे संज्ञेय अपराध माना जाएगा, जिसमें छह महीने तक की जेल और जुर्माना दोनों हो सकते हैं. बकरीद से ठीक पहले जारी इस आदेश के बाद राज्य में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है.

नीट (NEET) पेपर लीक पर भी बोले केंद्रीय मंत्री

इसी दौरान केंद्रीय मंत्री ने नीट पेपर लीक मामले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं और आने वाले दिनों में कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं. उनके मुताबिक, इस पूरे मामले में जो भी लोग शामिल पाए जाएंगे, उन पर कार्रवाई तय है. उन्होंने कहा कि सरकार किसी को बचाने के मूड में नहीं है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा होगा.

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से जुड़ी चर्चा पर भी सतीश चंद्र दुबे ने टिप्पणी की. पीएम मोदी द्वारा मेलोनी को “मेलोडी” टॉफी देने की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. इस पर उन्होंने कहा कि भारत और इटली के रिश्तों में इससे और मिठास आएगी. उन्होंने माना कि दोनों देशों के बीच बेहतर संबंधों से व्यापार और समझौतों के नए रास्ते खुल सकते हैं.

सतीश चंद्र दुबे ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हर मुद्दे पर राजनीति करना सही नहीं है. उनके अनुसार प्रधानमंत्री मोदी हमेशा देशहित को प्राथमिकता देते हैं और विदेश नीति से लेकर घरेलू मामलों तक, उनका फोकस भारत को मजबूत बनाने पर रहता है.

यह भी पढ़ें: घुसपैठ पर गृह मंत्री का सख्त रुख, अमित शाह बोले- एक-एक करके हटाए जाएंगे अवैध प्रवासी

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

2 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

4 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

4 hours ago