Nagaur Sand Mafia
Nagaur Sand Mafia: राजस्थान के नागौर में अवैध बजरी माफिया का खौफनाक चेहरा सामने आया है. इंस्टाग्राम पर “0177 गैंग” नाम से सक्रिय आरोपी रामगोपाल ने अवैध बजरी से भरे डंपर से ऐसा तांडव मचाया कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई. आरोपी ने पहले स्कूटी और फिर एम्बुलेंस को टक्कर मारी. इसके बाद एक युवक को करीब 15 किलोमीटर तक डंपर के आगे लटकाए रखा और पुलिस को चकमा देते हुए 80-90 किलोमीटर तक फरार रहा.
घटना नागौर-बीकानेर बाईपास की बताई जा रही है, जहां तेज रफ्तार डंपर ने पहले स्कूटी सवार को टक्कर मारी. चालक बिना रुके भाग निकला और थोड़ी दूरी पर एक एम्बुलेंस भी उसकी चपेट में आ गई. हादसे के बाद ग्रामीणों ने डंपर रोकने की कोशिश की. इसी दौरान एक युवक डंपर के आगे चढ़ गया, लेकिन आरोपी ने वाहन नहीं रोका. युवक करीब 15 किलोमीटर तक जान जोखिम में डालकर बाहर लटका रहा. आरोपी ने डंपर का फाटक अंदर से बंद कर दिया और खतरनाक तरीके से वाहन दौड़ाता रहा.
वायरल वीडियो में यह भी सामने आया कि आरोपी को बचाने के लिए एक कैम्पर गाड़ी एस्कॉर्ट कर रही थी. यह गाड़ी रास्ता साफ करती हुई आगे चल रही थी, जिससे डंपर पुलिस और आम लोगों को चकमा देकर भागता रहा. इस दौरान कई बार राहगीरों को कुचलने की कोशिश भी की गई.
सूचना मिलते ही राजस्थान पुलिस अलर्ट हो गई. सदर थाना अधिकारी सुरेश कुमार कसवा के नेतृत्व में कई थानों की टीमें और ग्रामीण पीछा करने निकल पड़े. करीब दो घंटे तक चला यह हाईवोल्टेज चेज नागौर से जोधपुर जिले तक पहुंच गया. आरोपी 14 गांवों से गुजरते हुए 80-90 किलोमीटर तक भागता रहा.
आखिरकार जोधपुर जिले के धनारी इलाके में पुलिस ने सड़क पर बैरिकेडिंग कर डंपर को रुकवाया. चालक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया. डंपर भी जब्त कर लिया गया.
पुलिस के अनुसार आरोपी रामगोपाल जोधपुर जिले का रहने वाला है और लंबे समय से अवैध बजरी खनन व परिवहन से जुड़ा हुआ था. उसने सोशल मीडिया पर “0177 गैंग” नाम से नेटवर्क बना रखा था. पुलिस अब उसके पीछे सक्रिय बड़े बजरी माफिया सिंडिकेट की जांच कर रही है.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 307, 221, 132, 109(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है. कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.
ये भी पढ़ें- खौल रहा है प्रशांत महासागर! तेजी से पनप रहा ‘सुपर अल नीनो’, अगर एक्टिव हुआ तो बदल जाएगा दुनिया का भूगोल
घटना के बाद इलाके में भारी गुस्सा है. ग्रामीणों का कहना है कि अवैध बजरी माफिया के कारण रोजाना लोगों की जान खतरे में रहती है. लोगों ने अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई और पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कसने की मांग की है.
सदर थाना अधिकारी सुरेश कुमार कसवा ने बताया कि आरोपी ने लगातार कई वाहनों को टक्कर मारते हुए भागने की कोशिश की. पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन जिम्मेदारियों से…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य और समझदारी…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Today: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के…