पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के एक कोयला खदान में विस्फोट होने के बाद आसपास खड़े वाहनों के परखच्चे उड़ गए.
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार (7 अक्टूबर) को एक कोयला खदान में विस्फोट होने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. सूत्रों के अनुसार, यह घटना बीरभूम के लोकपुर इलाके में स्थित गंगारामचक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड कोलियरी में कोयला निकालने के लिए विस्फोट करते समय हुई.
विस्फोट के बाद गंगारामचक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के कई कर्मचारी और वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षित स्थानों की ओर भागे. घटना के बाद सामने आईं तस्वीरों में लोगों के शव जमीन पर पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं और कोयला खदान के पास खड़ी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी चिकित्सा सुविधा में पहुंचाया.
-भारत एक्सप्रेस
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…