यति नरसिंहानंद से जुड़े कार्यकर्ता ने डाला कमिश्नर ऑफिस के बाहर डेरा.
Yeti Narasimhanand: गाजियाबाद के डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के बयान पर लगातार हंगामा जारी है. एक तरफ जहां गाजियाबाद समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर शुक्रवार रात से ही विशेष समुदाय के लोगों ने सड़कों पर उतरकर हंगामा किया था, वहीं अब यति के समर्थक और भक्तगण गाजियाबाद के पुलिस लाइन कमिश्नर ऑफिस पहुंच गए हैं. इन समर्थकों और भक्तगणों का कहना है कि यदि नरसिंहनंद बीते तीन दिनों से लापता है और उनसे बिना मिले यह लोग कमिश्नर ऑफिस के बाहर से नहीं जाएंगे और यहीं पर डटे रहेंगे.
पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है और बैरिकेडिंग कर सभी को बाहर रोका गया है. सनातनी और हिंदू संगठन के लोगों ने और भी लोगों के आने का आह्वान किया है. जिसको देखते ही देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है.
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद के पैगंबर मोहम्मद पर दिए बयान के बाद यह बवाल शुरू हुआ था. शुक्रवार देर रात नमाज के बाद बुलंदशहर में और गाजियाबाद में विशेष समुदाय के हजारों लोग सड़क पर उतर आए थे और नारेबाजी करने लगे थे. पुलिस ने लोगों को समझाने का बहुत प्रयास किया. इसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा था.
शुक्रवार रात से शुरू हुए इस विवाद के बाद अब गाजियाबाद, बुलंदशहर समेत कई जगहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. खास तौर से गाजियाबाद के डासना मंदिर के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है. इसके साथ ही गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर के पीछे पीएसी चौक पर भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है.
सूत्रों की माने तो गाजियाबाद पुलिस ने यति नरसिंहानंद गिरी को हिरासत में ले लिया है. लेकिन अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. सूत्रों के मुताबिक नरसिंहानंद गिरी को डिटेन किया गया है और उन्हें मंदिर से ले जाकर पुलिस लाइन में रखा गया है.
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…
Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…
Aaj Ka Mausam: देशभर से मॉनसून की विदाई का दौर जारी है। दिल्ली में जहां…
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…