Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

West Bengal: बीरभूम के कोयला खदान में विस्फोट के बाद 7 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल

यह घटना बीरभूम के लोकपुर इलाके में स्थित गंगारामचक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड कोलियरी में कोयला निकालने के लिए विस्फोट करते समय हुई.

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के एक कोयला खदान में विस्फोट होने के बाद आसपास खड़े वाहनों के परखच्चे उड़ गए.

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार (7 अक्टूबर) को एक कोयला खदान में विस्फोट होने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. सूत्रों के अनुसार, यह घटना बीरभूम के लोकपुर इलाके में स्थित गंगारामचक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड कोलियरी में कोयला निकालने के लिए विस्फोट करते समय हुई.

विस्फोट के बाद गंगारामचक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के कई कर्मचारी और वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षित स्थानों की ओर भागे. घटना के बाद सामने आईं तस्वीरों में लोगों के शव जमीन पर पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं और कोयला खदान के पास खड़ी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी चिकित्सा सुविधा में पहुंचाया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital