देश

Mamata Banerjee: लोगों को दिए जाने वाले कपड़े मंच पर नहीं पहुंचे तो भड़क गईं ममता बनर्जी, अधिकारियों की जमकर लगाई क्लास

West Bengal News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान अपना भाषण बीच में ही रोक दिया और अपना आपा खो बैठीं. मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में गर्म कपड़े बांटने वाली थीं, लेकिन सामग्री वहां नहीं पहुंची थी. गुस्साई ममता बनर्जी को तब सार्वजनिक रूप से जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) की खिंचाई करते देखा गया था. यह कार्यक्रम परगना जिले में आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस की सांसद और मशहूर अदाकारा नुसरत जहां और बंगाल के मुख्य सचिव डॉ. हरि कृष्ण द्विवेदी भी मौजूद थे.

मंच से कपड़े बांटने वाली थीं ममता बनर्जी

इस कार्यक्रम में करीब 15 हजार गर्म कपड़े बांटे जाने थे. लेकिन कपड़े मौजूद नहीं होने की वजह से मंच पर बैठी नाराज दिख रही मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं मंच पर गर्म कपड़े आने तक इंतजार करूंगी, वे बीडीओ (खंड विकास अधिकारी) के कार्यालय में क्यों पड़े हैं?”. यह कहते हुए मुख्यमंत्री ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर तलब किया. उन्होंने फिर आगे कहा, “अगर बीडीओ, आईसी, डीएम काम नहीं करते हैं तो मुझे खेद होगा अगर मुझे कार्रवाई करनी पड़ेगी,”.

ये भी पढ़ें: Delhi: श्रद्धा को इंसाफ दिलाने के बुलाई गई थी ‘बेटी बचाओ महापंचायत’, मच पर ही महिला ने की शख्स की पिटाई, दनादन मुंह पर बरसाई 6 चप्पलें

मंदिर में दर्शन किए

सोमवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ने सुंदरबन के अपने तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत की. मंगलवार को, सत्तारूढ़ पार्टी ने ममता बनर्जी के मंदिर में जाने की एक तस्वीर साझा की. टीएमसी ने एक ट्वीट में लिखा, “हमारी माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती ममता जी ने आज बोनोबीबी मंदिर का दौरा किया. उन्होंने पूजा की और सभी के कल्याण की कामना की. “विशेष क्षण.”

दो नए जिलों की घोषणा करेंगी सीएम 

ऐसी उम्मीद है कि वह दक्षिण और उत्तर 24 परगना से बने दो नए जिलों के रूप में “सुंदरबन और बशीरहाट” की आधिकारिक तौर पर घोषणा करेंगी. एक अधिकारी ने सोमवार को समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, “दो नए जिले बनाने के लिए सभी आवश्यक कार्य पूरे कर लिए गए हैं. सीएम कल प्रशासनिक बैठक के दौरान हिंगलगंज में नामों की घोषणा कर सकती हैं.”

Bharat Express Desk

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

2 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

3 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

3 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

4 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

4 hours ago