पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी. (फाइल फोटो)
पश्चिम बंगाल में सोमवार से विधानसभा सत्र शुरू हो गया. विधानसभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रेप विरोध कानून पेश करेंगी. यह विधेयक कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के कथित बलात्कार और हत्या के मद्देनजर लाया गया है.
प्रमुख फिल्मी हस्तियों और अधिकार कार्यकर्ताओं ने पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए सोमवार को सुबह 4 बजे तक शहर में रात भर धरना दिया. बीते रविवार को भी हजारों लोगों ने विरोध मार्च में भाग लिया और रैली के अंत में वे मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड क्षेत्र में धरने पर बैठ गए, ताकि सरकार पर इस जघन्य अपराध की त्वरित जांच और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाया जा सके.
पश्चिम बंगाल विधानसभा बलात्कारियों को मृत्युदंड की सजा देने के लिए इस विधेयक को पेश करने जा रही है. पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने बीते 28 अगस्त को बलात्कार को रोकने और ऐसे अपराधों के लिए सख्त सजा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक नया विधेयक पेश करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी.
इस बिल को लेकर बिहार से जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद का बयान भी सामने आया है. राजीव रंजन ने कहा कि अब तक वह क्या कर रही थीं. ममता बनर्जी को सत्ता में रहते हुए एक दशक से ज्यादा समय हो गया है. वह 48 हजार से ज्यादा यौन उत्पीड़न के मामले लंबित हैं.
ये भी पढ़ें: Bihar: तेजस्वी यादव की ‘कार्यकर्ता आभार यात्रा’ पर भाजपा का तंज, कहा- नाटक कर रहे हैं
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के बार-बार निर्देश के बाद भी वह पर्याप्त संख्या में पॉक्सो या फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए प्रयास नहीं किया गया. जिस तरह से कोलकाता की दिल दहलाने वाली घटना हुई है, उससे बंगाल पुलिस पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है. टीएमसी के अराजक तत्व पूरे राज्य में कानून और व्यवस्था की समस्या खड़ी कर रहे हैं. वर्तमान कानून में भी कठोर प्रावधान है, पुलिस अगर उसका इस्तेमाल करती, तो शायद स्थिति इतनी अनियंत्रित नहीं होती.
राजीव रंजन ने कहा कि लोगों को ध्यान भटकाने के लिए बंगाल सरकार कानून बनाने की बात कर रही है, लेकिन जनता सब कुछ समझ रही है. इसीलिए पश्चिम बंगाल के हर इलाके में जन आंदोलन चल रहा है. इंडिया गठबंधन के साथी भी इस आंदोलन में शामिल हैं.
बता दें कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया. इस घटना के बाद से देशभर में डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है. बंगाल में इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…