उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: लापरवाही बरतने, गैर-हाजिर रहने और आदेश के उल्लंघन को लेकर बड़ी कार्रवाई, 26 डॉक्टर बर्खास्त

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने काम में लापरवाही बरतने, गैर-हाजिर रहने और आदेशों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई की है. प्रदेश के 26 डॉक्टरों को एक महीने का नोटिस देते हुए शासकीय सेवा से तत्काल बर्खास्त करने के निर्देश दिए गए हैं.

उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का कहना है कि प्रदेश की जनता को उच्च कोटि की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. इनमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

ये डॉक्टर हुए बर्खास्त

जिन डॉक्टरों को बर्खास्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं, उनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोंच, जालौन के चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत पाठक, मुख्य चिकित्साधिकारी, बरेली के अधीन चिकित्साधिकारीगण डॉ. इमरान खान एवं डॉ. सुरभि गुप्ता, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चिल्लौन्सा, मैनपुरी के चिकित्साधिकारी डॉ. अनुज कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ,समान किशनी, मैनपुरी के चिकित्साधिकारी डॉ. राजकुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कालपी, जालौन के चिकित्साधिकारी डॉ. यासमून अख्तर सिद्दिकी, मुख्य चिकित्साधिकारी, सिद्धार्थनगर के अधीन चिकित्साधिकारीगण डॉ. प्रवीन आनंद, डॉ. नेहा सिन्हा, डॉ. ज्योत्सा ओझा, मुख्य चिकित्साधिकारी, ललितपुर के अधीन चिकित्साधिकारीगण डॉ. शुभांशु शिवहरे, डॉ. विवेक कुमार गौतम, डॉ. मोहम्मद हासिम शामिल हैं.

इनके खिलाफ भी हुई कार्रवाई

वहीं, मुख्य चिकित्साधिकारी, बलिया के अधीन चिकित्साधिकारीगण डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. पूजा सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, बस्ती के अधीन चिकित्साधिकारी डॉ. आमोद कुमार सरोज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कुसमुरा, मैनपुरी के चिकित्साधिकारी डॉ. मोहम्मद सलीम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जगतपुर, रायबरेली के चिकित्साधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मटका, रायबरेली के चिकित्साधिकारी डॉ. प्रियंका सोनी, मुख्य चिकित्साधिकारी, रायबरेली के अधीन चिकित्साधिकारी डॉ. शुभेंद्र कुमार मौर्या, मुख्य चिकित्साधिकारी, मथुरा के अधीन चिकित्साधिकारीगण डॉ. त्रिशाला भदकारिया (पैथॉलोजिस्ट), डॉ. अभय गर्ग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिरसागंज, फिरोजाबाद के चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आनंदपुर जारखी, फिरोजाबाद के चिकित्साधिकारी डॉ. अनुज कुमार गौतम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खैरगढ़, फिरोजाबाद के चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बछगांव कोटला, फिरोजाबाद के चिकित्साधिकारी डॉ. हिमांशी सागर एवं मुख्य चिकित्साधिकारी फिरोजाबाद के अधीन डॉ. सृष्टि सिंह पर भी कार्रवाई की गई है.

आरोप पत्र जारी करने के निर्देश

उप-मुख्यमंत्री ने छह चिकित्साधिकारियों, जिनमें चिकित्साधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हरोड़ा, सहारनपुर में तैनात डॉ. प्रवेश कुमार भाटिया, प्रभारी चिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, देवीदासपुर, बहराइच डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, सीएमओ बरेली के अधीन तैनात तीन चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार, डॉ. दिव्या गौड़ एवं डॉ. शशांक वर्मा, साथ ही शाहजहांपुर सीएमओ के अधीन तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. रिजवान अहमद खान को उनके द्वारा शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने हेतु आरोप पत्र तत्काल जारी किए जाने के निर्देश भी दिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘सत्ता वह मास्टर चाबी है…जिससे तरक्की के बंद दरवाजे खुलते हैं’, संविधान दिवस पर मायावती का संदेश

Mayawati On Constitution Day: संविधान दिवस पर मायावती ने बाबा साहेब आंबेडकर के विचारों का…

10 minutes ago

इमरान मसूद बोले- ‘क्या हम चुनाव का मजाक बना रहे हैं?’, सपा के मेनिफेस्टो पर भी उठाए सवाल

Imran Masood On SP: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने यूपी चुनाव में 60 सीटों पर…

32 minutes ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) नेता सौरभ दास द्वारा विदेश जाने मांग वाली याचिका पर केंद्र सरकार से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सौरभ दास की विदेश यात्रा…

47 minutes ago

IAS शिखर अग्रवाल को मिलेगी राहत या जारी रहेगी ACB जांच? सुप्रीम कोर्ट में 28 नवंबर को होगी अहम सुनवाई

राजस्थान के वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. 64 विला खरीदने…

57 minutes ago

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, न्याय संहिता का जिक्र: संविधान दिवस पर पीएम मोदी

PM Awas Yojana: संविधान दिवस पर पीएम मोदी का लेख: उन्होंने कहा कि कैसे 50…

1 hour ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले ‘रामायण’ के रणबीर कपूर और साई पल्लवी, टीम ने शेयर की खास तस्वीर

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' रिलीज के बाद से ही लगातार चर्चा में है. इस…

1 hour ago