देश

WB Panchayat Election Results 2023: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनावों में TMC को भारी बढ़त, दूसरे स्थान पर बीजेपी

Bengal Panchayat Election Results 2023: पश्चिम बंगाल में हिंसा प्रभावित पंचायत और ग्रामीण निकाय चुनाव में वोटों की गिनती फिलहाल जारी है. इस चुनाव में अब तक 37 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें से 18 लोगों की मौत शनिवार को मतदान के दिन हुई थी. वहीं 19 जिलों के 696 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान भी कराया गया था. राज्य के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले कुल 5.67 करोड़ लोग पंचायत की 73,887 सीटों पर 2.06 लाख उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया है, जिसकी गिनती जारी है. रुझानों के मुताबिक, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस कुल 9,966 ग्राम पंचायतों में से 6 हजार से ज्यादा सीट जीत चुकी है और 3070 पर आगे चल रही है. भाजपा 768 ग्राम पंचायतों में, कांग्रेस 136 में और वाम मोर्चा 109 ग्राम पंचायतों में आगे चल रही है, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों सहित अन्य दल 43 में आगे हैं. राज्यभर की कुल 341 पंचायत समितियों में से 28 में टीएमसी आगे चल रही है, जबकि अन्य में रुझान अभी सामने नहीं आए हैं. 20 जिला परिषदों के लिए मतगणना भी शुरू हो गई है और शुरुआती रुझान आज दिन में आ जाएंगे.

यह भी पढ़ें: “मैंने छगन भुजबल की ‘सुपारी’ ली है…” NCP नेता को जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक गिरफ्तार, PA के मोबाइल पर आई थी कॉल

शनिवार को तीनों स्तरों पर कुल 73,887 सीटों के लिए मतदान हुआ. कई जिलों में बूथ कैप्चरिंग, मतपेटी लूटने और मतपत्रों को नष्ट करने की घटनाएं सामने आईं. सुबह मतदान शुरू होते ही मतगणना केंद्रों के बाहर गड़बड़ी की घटनाएं सामने आईं. सीपीआई (एम) ने टीएमसी पर दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर में बम फेंककर तनाव पैदा करने का आरोप लगाया है, हालांकि टीएमसी ने इस आरोप से इनकार किया है. वाम दल ने यह भी आरोप लगाया कि टीएमसी ने मंगलवार सुबह उनके एजेंटों को बीरभूम के नानूर में मतगणना केंद्र पर जाने से रोका. इसके अलावा, पार्टी ने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं को पीटा गया और किरनाहार बस स्टैंड पर टायर जलाने वाले प्रदर्शनकारियों का सामना करना पड़ा.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

15 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

44 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

56 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago