देश

“मैंने छगन भुजबल की ‘सुपारी’ ली है…” NCP नेता को जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक गिरफ्तार, PA के मोबाइल पर आई थी कॉल

Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री छगन भुजबल को जान से मारने की धमकी मिली है. इस मामले में पुलिस ने एक 24 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने भुजबल के पीए को कॉल किया था और कहा था कि उसने एनसीपी नेता की सुपारी ली है और वह उनको जान से मार देगा. भुजबल के पीए ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. हाल ही में भुजबल अजित पवार के साथ महाराष्ट्र की शिंदे सरकार में शामिल हुए हैं.

इस मामले में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि छगन भुजबल को धमकी देने के मामले में एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद जांच के दौरान शख्स की लोकेशन रायगढ़ जिले के महाड में मिली थी. पुणे क्राइम ब्रांच ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को महाड से गिरफ्तार कर लिया और उसे पूछताछ के लिए लाया जा रहा है.

कुछ दिनों पहले ही शिंदे सरकार में शामिल हुए भुजबल

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अजित पवार के नेतृत्व में छगन भुजबल समेत 9 विधायक शिंदे सरकार में शामिल हो गए थे. अजित पवार ने जहां डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी. वहीं छगन भुजबल समेत अन्य विधायकों ने मंत्रीपद की शपथ ली थी. इसके बाद महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया था. अजित पवार के इस कदम पर शरद पवार ने कहा कि अगर उनको कोई दिक्कत थी, या किसी बात की शिकायत थी तो बैठकर बात की जा सकती थी.

वहीं दोनों गुटों ने एक ही दिन पार्टी के नेताओं की बैठक बुलाई, जिसमें एनसीपी के ज्यादातर विधायक अजित पवार गुट के साथ नजर आए. इस शक्ति प्रदर्शन पर छगन भुजबल ने शरद पवार से कहा था कि अभी भी वक्त है, अपना ध्यान महाराष्ट्र की बेहतरी पर लगाएं.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से ईडी निदेशक संजय मिश्रा को बड़ी राहत, कहा- सरकार के पास कार्यकाल विस्तार के लिए संशोधन की शक्ति

एनसीपी में इस टूट के बाद विपक्षी एकजुटता की कोशिशों को झटका लगा है. वहीं विपक्षी दल इसके पीछे बीजेपी का हाथ बता रहे हैं. शिवसेना, सपा, कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों का कहना है कि भाजपा महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या कर रही है. इन दलों ने बीजेपी पर जोड़तोड़ की राजनीति करने का आरोप भी लगाया.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

39 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

48 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

58 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago