देश

पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा से पहले पूजा समितियों का बड़ा फैसला, सरकार से हजारों रुपये का दान लेने से इनकार

Bengal Durga Puja: कोलकाता स्थित सामुदायिक दुर्गा पूजा समिति ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा दिए जाने वाले वार्षिक दुर्गा पूजा दान को अस्वीकार कर दिया. समिति ने इस महीने की शुरुआत में राज्य द्वारा संचालित आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के विरोध में यह कदम उठाया है.  कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके में अल्पसंख्यक बहुल गार्डन रीच क्षेत्र में संचालित सामुदायिक क्लब “मुडियाली अमरा का जन” ने एक बयान जारी कर इस संबंध में अपना निर्णय घोषित किया.

दुर्गा पूजा समिति ने इस वजह से लिया फैसला

बयान में कहा गया है, “हम इस साल राज्य सरकार द्वारा दिए गए 85,000 रुपये के दान को स्वीकार नहीं कर रहे हैं. हमने यह निर्णय 9 अगस्त को आर.जी. कर की एक जूनियर डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के विरोध में लिया है. हम पीड़िता के लिए न्याय चाहते हैं.” राज्य सरकार द्वारा दी गई सहायता राशि पिछले साल की तुलना में इस साल 15,000 रुपये अधिक है. संगठन का कहना है कि इस सहायता राशि को अस्वीकार करना बलात्कार और हत्या की त्रासदी के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध का एक तरीका है.

इससे पहले चार क्लबों ने दान लेने से मना किया था

इससे पहले हुगली जिले के चार क्लबों ने दान लेने से मना कर दिया था. हुगली जिले के उत्तरपाड़ा स्थित उत्तरपाड़ा शक्ति संघ क्लब ने सबसे पहले ऐसा करने से मना कर दिया था. बाद में महिलाओं द्वारा संचालित और उत्तरपाड़ा स्थित एक सामुदायिक दुर्गा पूजा समिति ने भी यही रास्ता अपनाया. सरकार द्वारा सहायता देने से इनकार करने पर आयोजकों ने कहा कि इस बार हमें अपने खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है. फिर भी दान की राशि अस्वीकार करने का निर्णय लिया गया.

सोशल मीडिया पर हो रही है प्रशंसा

सामुदायिक पूजा समितियों के नक्शेकदम पर चलते हुए बंगाल के मालदा जिले के एक थिएटर समूह “मालदा सोमो बेटा प्रयास” ने भी जिले में “थिएटर मेला” आयोजित करने के लिए राज्य सरकार से दान लेने से इनकार कर दिया. थिएटर को राज्य सरकार की ओर से 50,000 रुपये दिए जा रहे थे. राज्य सरकार का दान लेने से मना करने वाले संगठनों को सोशल मीडिया पर लोगों की प्रशंसा मिलनी शुरू हो गई है. लोग ऐसी और पूजा समितियों से अनुरोध कर रहे हैं कि वे आगे आएं और इस तरह के दान लेने से मना करें.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

18 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

28 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

42 minutes ago

दिवाली पर गोलगप्पे बने जहर! 150 से ज्यादा बीमार, 18 बच्चे PICU में भर्ती

Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…

3 hours ago