देश

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली और इस जगह पर हिंसा, 9 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी, TMC नेता और राज्य पुलिस पर धमकाने का आरोप

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में पश्चिम बंगाल की नौ सीटों के लिए मतदान आज शनिवार सुबह 7 बजे से ही शुरू हो गया है. इस बीच राज्य के संदेशखाली और भांगर सहित कई इलाकों से चुनावी हिंसा की खबरें भी मिल रही हैं. बसीरहाट लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले संदेशखाली में शुक्रवार रात शुरू हुई हिंसा आज सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के बाद भी जारी थी.

TMC नेता और राज्य पुलिस पर धमकाने का आरोप

संदेशखाली में कल रात महिलाओं ने सड़कों पर निकलकर हाथों में डंडे और झाड़ू लेकर प्रदर्शन किये. उनका आरोप था कि तृणमूल कांग्रेस के नेता राज्य पुलिस के साथ आकर उन्हें धमकी दे रहे हैं और इसके पीछे जेल में बंद निलंबित तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां के गुंडों का हाथ है. वहीं, पुलिस ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि तनाव तब शुरू हुआ जब भाजपा के कुछ स्थानीय समर्थकों ने कुछ स्वयंसेवियों की पिटाई कर दी.

अमित मालवीय ने शेयर किया वीडियो

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने संदेशखाली में प्रदर्शन कर रही महिलाओं के वीडियो साझा किये हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर मतदाताओं को धमकाने के लिए पार्टी के गुंडों और राज्य पुलिस को खुली छूट देने का आरोप लगाया. जादवपुर लोकसभा क्षेत्र के भांगर में आज सुबह मतदान शुरू होते ही एक मतदान केंद्र के सामने तृणमूल कांग्रेस और ऑल इंडिया सेकुलर फ्रंट (एआईएसएफ) के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये. एआईएसएफ की एक महिला कार्यकर्ता के सिर में चोट लगी है. इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने एआईएसएफ उम्मीदवार नूर आलम खान के वाहन पर हमला किया था.

इसे भी पढ़ें: ‘भारत एक्सप्रेस’ पर देखिए TV इतिहास का सबसे बड़ा सैंपल साइज वाला EXIT POLL

इन सीटों पर हो रहा मतदान

राज्य की जिन नौ लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है, उनमें कोलकाता जिले में कोलकाता-दक्षिण और कोलकाता-उत्तर; दक्षिण 24 परगना जिले में जादवपुर, जयनगर, मथुरापुर और डायमंड हार्बर; तथा उत्तर 24 परगना जिले में बसीरहाट, बारासात और दमदम शामिल हैं. कुछ प्रमुख उम्मीदवारों में डायमंड हार्बर से तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी, संदेशखाली महिला आंदोलन का चेहरा और भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा बसीरहाट से और दमदम से माकपा केंद्रीय समिति के सदस्य सुजान चक्रवर्ती की किस्मत का फैसला आज के मतदान से होना है. राज्य में मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. आखिरी चरण के लिए केंद्रीय सशस्त्र बलों की 1,020 कंपनियों को तैनात किया गया है. कुल 1,960 क्यूआरटी की भी तैनाती की गई है.

Rohit Rai

Recent Posts

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

13 minutes ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

2 hours ago

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

5 hours ago