चुनाव

सीएम योगी ने निभाई परंपरा, इस बार भी सबसे पहले डाला वोट, विपक्षी दलों को दी ये नसीहत

Lok Sabha Election 7th Phase Voting: लोकसभा चुनाव-2024 के अंतिम दौर के लिए आज वोटिंग जारी है. सूरज के चढ़ते ही तेज गर्मी का असर होने लगा है. तो वहीं लू से बचने के लिए लोग सुबह ही मतदान केंद्रों पर वोट डालते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी बीच गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ में एक मतदान केंद्र पर सुबह ही वोट डालने पहुंचे. हमेशा की तरह इस बार भी उन्होंने सबसे पहले वोट डाला है. गोरखनाथ मंदिर के बगल में पुराना गोरखपुर क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय गोरखनाथ (कन्या) के बूथ संख्या 223 पर वोट डालकर प्रथम मतदाता बने. इसी के साथ ही लोगों से भी मतदान करने की अपील की.

वोट डालने के बाद सीएम योगी ने कहा, “लोकतंत्र के महापर्व के अंतिम चरण में आज उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान हो रहा है. पिछले 2.5 महीने से अधिक समय से देश के अंदर आम जन की अकांक्षाओं को पूरा करने के लिए जनता जनार्दन की अपेक्षा के अनुरूप विभिन्न दलों ने जनता के सामने अपने-अपने मुद्दे रखे. अपनी सरकारों के समय के कार्य को रखें. आज 57 सीटों पर मतदान हो रहा है. मौसम की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मतदाताओं ने जो उत्साह दिखाया है. मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं.”

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: लालू यादव ने परिवार के साथ डाला वोट, बिहार में इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर

एक बार पी लें ठंडाई

सीएम योगी ने चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले विपक्ष की रिव्यू मीटिंग में कहा कि वे लोग अंतिम बार बैठेंगे क्योंकि 4 जून के बाद ये जितने भी दल हैं, वे सब एक-दूसरे के ऊपर दोषारोपण करें और गाली देंगे. इससे अच्छा है कि एक बार ठंडाई पी लें जिससे गाली-गलौच कम हो. बता दें कि सीएम योगी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी सबसे पहले वोट डाला था. तो वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव और 2023 के नगर निगम चुनाव में भी सबसे वोटिंग की थी व प्रथम मतदाता बने थे. इसी क्रम में आज सुबह भी उन्होंने सबसे पहले अपना वोट डाला है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

5 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

1 hour ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

2 hours ago