देश

पहली कक्षा के छात्र से कथित यौन उत्पीड़न पर बवाल, प्रिंसिपल को हटाने की मांग, स्कूल गेट पर धरना

West Midnapore school sexual assault case: पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में एक निजी स्कूल में पहली कक्षा के छात्र के साथ कथित यौन उत्पीड़न की घटना के बाद अभिभावकों में भारी आक्रोश देखने को मिला. घटना के विरोध में सोमवार सुबह बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल के मुख्य गेट पर एकत्र हुए और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रिंसिपल को तत्काल हटाने की मांग की.

शिकायत मिलते ही आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को पहली कक्षा के एक छात्र के साथ कथित यौन उत्पीड़न की घटना सामने आई थी. पीड़ित छात्र के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

स्कूल प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

अभिभावकों का कहना है कि पुलिस ने तो तुरंत कार्रवाई की, लेकिन स्कूल प्रशासन ने घटना के बाद कोई ठोस कदम नहीं उठाया. उनका आरोप है कि स्कूल की ओर से न तो जिम्मेदारी तय की गई और न ही छात्रों की सुरक्षा को लेकर कोई स्पष्ट जवाब दिया गया. इसी वजह से अभिभावकों का गुस्सा और बढ़ गया.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के अलीपुर में यमुना में नहाने गए 4 बच्चे डूबे, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं, रेस्क्यू में जुटी NDRF की टीमें

प्रिंसिपल को हटाने की मांग पर अड़े अभिभावक

धरने पर बैठे अभिभावकों ने मांग की कि स्कूल के प्रिंसिपल को तत्काल पद से हटाया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए. उनका कहना है कि शहर के प्रतिष्ठित निजी स्कूल में इस तरह की गंभीर घटना होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है. प्रदर्शनकारियों ने यह भी मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्कूल में कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए जाएं.

निजी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सोमवार सुबह स्कूल के बाहर हुए प्रदर्शन से इलाके में तनाव का माहौल बन गया. घटना के बाद निजी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा, स्टाफ की निगरानी और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर भी बहस तेज हो गई है. फिलहाल पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है. वहीं, अभिभावकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

यूपी में कितनी सीटों पर कांग्रेस-सपा में फंसा पेच? अखिलेश यादव ने निकाली बड़ी काट

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…

33 minutes ago

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर विधि’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

56 minutes ago

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

1 hour ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

2 hours ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

2 hours ago