Bharat Express DD Free Dish

Bharat Expres Hindi News

Mau police encounter: मऊ में 15 हजार के इनामी गौ तस्कर ढेला उर्फ नसीर से पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें जवाबी कार्रवाई के दौरान उसके पैर में गोली लगी. आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। घायल बदमाश का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Amroha police encounter: अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र में पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर इमरान उर्फ बिहारी के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने मौके से एक जीवित गौवंशीय पशु को मुक्त कराया, जबकि आरोपी के अन्य साथी फरार हो गए हैं और उनकी तलाश जारी है.

Thane bride suicide after fiance death: महाराष्ट्र के ठाणे में सड़क हादसे में मंगेतर की मौत के बाद गहरे सदमे में डूबी युवती ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में किसी साजिश के संकेत नहीं मिले हैं.

Yavatmal archaeological discovery: महाराष्ट्र के यवतमाल में पुरातात्विक खुदाई के दौरान तीन हजार वर्ष पुरानी विकसित बस्ती, कृषि और लौह युग के साक्ष्य मिले हैं. शोध में खुलासा हुआ कि आज सूखे के लिए पहचाना जाने वाला यह क्षेत्र कभी अधिक वर्षा और समृद्ध खेती का केंद्र था.

West Midnapore school sexual assault case: पश्चिम मेदिनीपुर के एक निजी स्कूल में पहली कक्षा के छात्र के साथ कथित यौन उत्पीड़न के बाद अभिभावकों ने स्कूल का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रिंसिपल को हटाने और निष्पक्ष जांच की मांग की.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं और जंगपुरा सीट से चौंकाने वाली खबर आ रही हैं. आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को हार का सामना करना पड़ा है.

जनवरी में भारत के विनिर्माण क्षेत्र ने तेज़ी से विकास दर्ज किया है, जिसका प्रमुख कारण नए निर्यात आदेशों में तीव्र वृद्धि और विश्व स्तर पर पुनर्संग्रहण (Restocking) गतिविधियों में उछाल रहा.