देश

“क्या चाहते हो कोई आए और कनपटी पर गोली मारकर चला जाए…” चुनावी प्रचार में बोले सपा नेता आजम खान, वीडियो वायरल

Azam Khan: यूपी में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दल प्रचार करने में जुटे हुए हैं और जमकर एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. इसी बीच सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) का विवादित बयान सामने आ रहा है. उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘मुझसे, मेरी बीवी, मेरी औलाद और चाहने वालों से क्या चाहते हो, कोई आए कनपटी पर गोली चलाकर चला जाए. बस इतना ही तो रह गया है. बचा लो आज भी निजामे हिंद को, कानून को बचा लो…’ इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

रामपुर में स्वार विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान आजम खान ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि, “पूरा देश संविदा पर है. बचा ही क्या, सिर्फ फौज रह गई है, वह भी हुकूमत ए हिंद के पास है, वह रहनी चाहिए.” इसी के साथ उन्होंने वोट डालने से रोके जाने पर बोलते हुए कहा कि, “जहां रोके वहीं बैठ जाओ आगे बढ़ो, वोट डालना हमारा हक है.” इस दौरान उन्होंने जनता को सपा के हक में मतदान करने की अपील की. आगे आजम खान ने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि, “विकास करोगे विकास कागज पर लिख नही सकोगे. अरे राजनैतिक नामर्दों, सियासी हिजड़ों, अरे मर्दांगी होती तो चुनाव होता. ये चुनाव था ये राजनैतिक हिजड़ापन था.”

इसके बाद उन्होंने कहा कि, “दावा करते हैं चुनौती देते हैं, हिंदुस्तान के 150 करोड़ में कोई आओ लड़ो रामपुर वालों से, अगर रामपुर चुनाव जीत गया तो पूरा रामपुर खाली कर देंगे…” इस दौरान उनके भाषण पर यहां बैठी जनता तालियां बजाती रही और जमकर ठहाके लगे.

ये भी पढ़ें- Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक की फरार बेगम शाइस्ता के साथ ये दुल्हन भी बनी पुलिस के लिए चुनौती, जानें कौन हैं

अतीक की ओर किया इशारा

आजम खान ने इस मौके पर बिना नाम लिए ही माफिया अतीक अहमद की हत्या की ओर इशारा करते हुए कहा कि, “क्या चाहते हो मुझसे, मेरी बीवी और मेरे बच्चों से? क्या चाहते हो कोई आए और कनपटी पर गोली चलाकर चला जाए.”

बता दें कि हाल ही में पुलिस कस्टडी में अतीक और उसके भाई अशरफ की बदमाशों ने हत्या कर दी थी. पत्रकार बनकर पहुंचे बदमाशों ने कनपटी पर गोलियां बरसा कर दोनों माफिया ब्रदर्स को मौत की नींद सुला दिया था. मालूम हो कि उस वक्त पुलिस दोनों को मेडिकल जांच के लिए ले जा रही थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

19 minutes ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

30 minutes ago

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

10 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

10 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

11 hours ago