देश

राजस्थान सरकार रक्षाबंधन पर 40 लाख महिलाओं को फ्री में देगी स्मार्टफोन, 3 साल का इंटरनेट पैक फ्री

Jaipur: राजस्‍थान सरकार आगामी रक्षाबंधन पर 40 लाख महिलाओं को एक साथ मुफ्त स्मार्टफोन देगी. इन स्मार्टफोन में तीन साल का इंटरनेट पैक भी मुफ्त होगा. मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को यह घोषणा की. गहलोत ने हनुमानगढ़ के रावतसर कस्बे में महंगाई राहत शिविर के अवलोकन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘चिरंजीवी योजना में हमने सभी महिलाओं को (परिवार का) मुखिया बनाया है. 1.35 करोड़ महिलाएं घर की मुखिया बनी हैं. तीन साल के नि:शुल्क इंटरनेट के साथ स्मार्टफोन इन महिलाओं को मिलेगा. हमने तय किया है क‍ि रक्षा बंधन पर 40 लाख स्मार्टफोन एक साथ महिलाओं को राजस्‍थान में मिलेगा.”

चिरंजीवी परिवार की महिलाओं को स्मार्टफोन

उल्‍लेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री गहलोत की वर्ष 2022 की बजट घोषणा के अनुसार मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को तीन साल के इंटरनेट एक्सेस के साथ स्मार्ट फोन दिया जाना है. इसके तहत चिरंजीवी परिवार की सभी लगभग 1.35 करोड़ महिलाओं को स्मार्टफोन दिया जाएगा. हालांकि, एक साथ इतने फोन नहीं मिलने के कारण इस योजना का कार्यान्‍वयन नहीं हो रहा है. बता दें कि इस साल रक्षाबंधन 30 अगस्त को है.

इसे भी पढ़ें: पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का विवादित बयान, कहा- भाजपा के हाथ खून से रंगे हुए हैं, राजनीतिक फायदे के लिए जवानों की करा दी हत्या

योजना के तहत 1200 करोड़ रूपये

इसी साल फरवरी में सरकार ने विधानसभा में एक जवाब में कहा था कि राज्य सरकार द्वारा चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को मुफ्त स्मार्ट फोन देने की योजना के अन्तर्गत बजट प्रावधान किया हुआ है. इस योजना के लिए 1,200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था. बाद में पूरक मांग में 3,500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया और वर्तमान में 2,600 करोड़ रुपए का प्रावधान किया हुआ है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 30 जनवरी 2023 तक एक करोड़ 37 लाख 82,951 परिवार चिरंजीवी योजना में पंजीकृत हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

सीमा पार से आ रही नशे की खेप, अनंतनाग में ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…

4 minutes ago

51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO का बड़ा ऐलान, अब 25,000 रुपये सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन

EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…

22 minutes ago

आरा के संदेश थाना के बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…

23 minutes ago

Jantar Mantar अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला; प्रदर्शन के लिए तय किए गए ये 3 नए स्थान

Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…

34 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

50 minutes ago

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

1 hour ago