आज पेश किया जाएगा इकोनॉमिक सर्वे.
Budget 2024 What is Economic Survey: केंद्र में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट कल यानी 1 फरवरी 2024 को पेश किया जाएगा. इसे अंतरिम या आम बजट भी कहा जाता है. इस बजट को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण पेश करेंगी. निर्मला सीतारमण के लिए उनके कार्यकाल का यह छठा बजट होगा. जब कभी भी अंतरिम बजट पेश किया जाता है तो उससे पहले 31 जनवरी की सरकार संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करती है. इस सर्वेक्षण को बेहद खास माना जाता है. आइए जानते हैं कि Economic Survey (आर्थिक सर्वेक्षण) क्या होता है?
हर साल 1 फरवरी को देश का बजट (Budget 2024) पेश किया जाता है. बजट पेश होने से ठीक एक दिन पहले आर्थिक सर्वेक्षण संदद में पेश किया जाता है. आसान भाषा में कहें तो इससे आने वाले बजट की तस्वीर साफ हो जाती है. यानी बजट में क्या कुछ खास होगा इसकी झलक ‘आर्थिक सर्वेक्षण’ से मिल जाती है. आर्थिक सर्वेक्षण बीते साल की आर्थिक समीक्षा के आधार पर तैयार किया जाता है. इकोनॉमिक सर्वे के जरिए यह आसानी से पता लगाया जा सकता है कि साल भर में किस सेक्टर में कमाई का ग्राफ क्या रहा. साथ ही साल भर में विकास का ट्रेंड कैसा रहा और किस सेक्टर में कौन सी योजनाएं किस प्रकार लागू हुईं.
आर्थिक सर्वेक्षण का सिलसिला साल 1950 से जारी है. वित्तीय वर्ष 1950-51 में पहली बार आर्थिक सर्वेक्षण संसद में पेश किया गया था. बता दें कि बजट से एक दिन पहले पेश किया जाने वाला इकोनॉमिक सर्वे बेहद खास होता है.
यह भी पढ़ें: LPG से लेकर मनी ट्रांसफर और फास्टैग तक, कल होंगे ये बड़े बदलाव, आम जनता की पॉकेट पर पड़ेगा सीधा असर
इकोनॉमिक सर्वे, बजट का मुख्य आधार होता है. हालांकि यह जरूरी नहीं होता कि इसकी आर्थिक सर्वेक्षण की सिफारिशों को सरकार मान ले. आर्थिक सर्वेक्षण में सरकार की नीतियों, जरूरी आंकड़े सहित क्षेत्रवार आर्थिक रुझानों के बारे में विस्तार के जानकारी प्रस्तुत की जाती है. जिसे दो हिस्सों में पेश किया जाता है. पहले में देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति के बारे बताया जाता है. जबकि, दूसरे हिस्से में अलग-अलग सेक्टर्स के आंकड़े प्रस्तुत किए जाते हैं.
इस आम बजट को लेकर निर्मला सीतारमण पहले इस बात का संकेत दे चुकी हैं कि इसमें कोई बड़े ऐलान नहीं किए जाएंगे. लेकिन, मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल यह आखिरी आम बजट होने की वजह से इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…
2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…
Swarshri Hegde Tabla prodigy India Book of Records: कर्नाटक की 2 साल 10 महीने की…
Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…
Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…