देश

Yogi Adityanath 5E Formula: सड़क हादसों पर एक्शन में सीएम योगी, अधिकारियों को ‘5ई’ फॉर्मूले के पालन का निर्देश

Yogi Adityanath 5E Formula: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों से शिक्षा, प्रवर्तन, इंजीनियरिंग, आपातकालीन देखभाल और पर्यावरण के ‘5ई’ फॉर्मूले का पालन करने को कहा है. उन्होंने इस तथ्य को भी चिंताजनक करार दिया कि जहां कोविड ने तीन सालों में 23,600 लोगों की जान ली, वहीं 2022 के केवल एक वर्ष में सड़क दुर्घटनाओं में 21,200 लोगों की जान चली गई.

इसी सबको देखते हुए राज्य सरकार 5 जनवरी से 4 फरवरी तक सड़क सुरक्षा पर एक महीने का अभियान चलाएगी. सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुद्दे को लकर काफी गंभीर हैं.

सुरक्षा की जिम्मेदारी सिर्फ एक विभाग तक सीमित नहीं- CM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी सिर्फ एक विभाग तक सीमित नहीं है और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सामुदायिक प्रयास की जरूरत है. खराब सड़क इंजीनियरिंग के अलावा, ओवर स्पीडिंग, ओवरलोडिंग, सुरक्षा उपकरणों का उपयोग न करना और शराब पीकर गाड़ी चलाना प्रमुख कारण हैं.

ये भी पढ़े: दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक सबसे ज्यादा हादसे, इस वक्त सड़कों पर दौड़ती है मौत

NH और एक्सप्रेसवे पर ध्यान देने की जरुरत

उन्होंने कहा कि, इन शहरों से जुड़े राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर ध्यान देने के प्रयास किए जाने चाहिए. इसी के साथ ओवरलोडिंग रोकने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया जाए. बता दें कि ज्यादातर मामले कानपुर, आगरा, प्रयागराज, अलीगढ़, बुलंदशहर और मथुरा जैसे बड़े शहरों में होते हैं.

ये भी पढ़ें: Delhi Sultanpuri Accident: ‘पीड़िता को 10-12 KM तक घसीटा, मोड़ पर कार से अलग हुई बॉडी’, जानिए दिल्ली पुलिस ने और क्या कहा

भारत में 2021 में लगभग 4.12 लाख दुर्घटनाओं में 1.53 लाख लोग अपनी जान गवां बैठे हैं. सड़क दुर्घटनाओं के महीने-वार आंकड़ों से पता चला है कि जनवरी 2021 में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं (40,305) हुईं, इसके बाद मार्च (39,491) का नंबर रहा. हालांकि, मार्च में सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक 14,579 मौतें हुईं, इसके बाद जनवरी में 14,575 मौतें हुईं. रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले पांच वर्षों (2017 से 2021) में मई, जून और मार्च महीने में दुर्घटनाएं और दुर्घटनाओं में सबसे अधिक मौतें दर्ज की गईं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago