I.N.D.I.A Coordination Committee
I.N.D.I.A Coordination Committee: सीट शेयरिंग के फॉर्मूले को लेकर दिल्ली में शरद पवार के घर पर ‘इंडिया’ गठबंधन कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक हुई. बैठक में कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई. पैनल में 2024 की लड़ाई के लिए सीट-बंटवारे समझौते और अभियान रणनीति पर चर्चा की गई. बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “पहली रैली में महंगाई, बेरोजगारी और बीजेपी के भ्रष्टाचार का मुद्दा होगा.” उन्होंने कहा कि बैठक में फैसला हुआ है कि इंडिया ब्लॉक के नेता कुछ मीडिया ग्रुप्स के शो में हिस्सा नहीं लेंगे.
वहीं बैठक में हिस्सा लेने के बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि जल्द से जल्द इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियां सीट शेयरिंग करने पर फैसला लेंगी. अक्टूबर के पहले हफ्ते में भोपाल में संयुक्त पब्लिक रैली की जाएगी. कास्ट सेंस को भी उठाया जाएगा. बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनावों में एकजुट होकर केंद्र से भाजपा सरकार को हटाने के लिए दो दर्जन से अधिक विपक्षी दलों ने भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) का गठन किया है. भारतीय पार्टियों के नेताओं ने मुंबई में अपनी आखिरी बैठक में गुट के आगे के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए 14 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया था. पवार के घर बैठक में समन्वय समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: Kuldeep Yadav: दो मैचों में किए 9 शिकार, ODI में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिनर बने कुलदीप
INDIA गठबंधन समन्वय समिति की बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि कमेटी ने देश के अलग-अलग हिस्सों में संयुक्त सार्वजनिक रैली करने का फैसला किया है. पहली संयुक्त सार्वजनिक रैली अक्टूबर के पहले सप्ताह में महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के मु्द्दे पर भोपाल में होगी. समन्वय समिति ने सीटों का बंटवारा तय करने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है. यह निर्णय लिया गया कि सदस्य दल बातचीत करेंगे और जल्द से जल्द निर्णय लेंगे.
INDIA गठबंधन समन्वय समिति की बैठक के बाद समाजवादी पार्टी के नेता जावेद अली खान ने कहा कि सीटों के बंटवारे को जल्द अंजाम दिया जाएगा. भोपाल में अक्टूबर के पहले सप्ताह में एक बड़ी रैली की जाएगी. जातीय जनगणना के मुद्दे को सभी मौजूद सदस्यों ने जोर-शोर से उठाने की बात कही है.
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…