देश में कितने फीसदी युवा बेरोजगार?
देश में गरीबी और बेरोजगारी (Unemployment ) सबसे बड़ी समस्या है. जिसको लेकर केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं, हालांकि ये अभी तक नाकाफी है. देश के राज्यों और खासकर केद्र शासित प्रदेशों में बेरोजगारी का आंकड़ा चौंकाने वाला है. सबसे ज्यादा बेरोजगारी लक्षद्वीप में है. यहां पर 36.2 प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं.
भारत में युवाओं की कुल बेरोजगारी (Unemployment ) दर की बात करें तो ये 10.2 फीसदी है. जिसमें 11 फीसदी महिलाएं और 9.8 फीसदी पुरुष शामिल हैं.
देश के सबसे ज्यादा साक्षरता दर वाले राज्य केरल की स्थिति भी काफी खराब है. यहां पर 29.9 प्रतिशत बेरोजगारी (Unemployment ) है. जिसमें 47.1 फीसदी महिलाएं और 19.3% पुरुष शामिल हैं.
जम्मू-कश्मीर- 17.4%
लद्दाख- 22.2%
हिमाचल प्रदेश- 16.3%
पंजाब-18.8%
हरियाणा-10.7%
उत्तराखंड-9.8%
दिल्ली- 4.6%
राजस्थान- 12.4%
यूपी- 9.1%
बिहार- 9.9%
पश्चिम बंगाल- 9.0%
झारखंड- 3.6%
छत्तीसगढ़- 6.3%
ओडिशा- 11.1%
मध्य प्रदेश- 2.6%
गुजरात- 3.1%
महाराष्ट्र- 10.8%
गोवा-19.1%
कर्नाटक-10.2%
केरल- 29.9%
तमिलनाडु- 15.3%
आंध्र प्रदेश- 17.5%
तेलंगाना-16.6%
असम-14.1%
सिक्किम-7.7%
अरुणाचल प्रदेश-20.9%
मेघालय- 14.0%
त्रिपुरा-13.3%
नागालैंड-22.9%
मणिपुर-27.4%
Periodic labour Force Survey (PLFS) ने जुलाई 2023 से लेकर जून 2024 का आंकड़ा जारी किया है. जिसमें 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में युवा बेरोजगारी दर के आंकड़े बताए हैं. बीते एक साल के अंदर महिलाओं में बेरोजगारी दर में वृद्धि हुई है, जो 2.9 से बढ़कर 3.2 हो गई है.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…