Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश में कितने फीसदी युवा बेरोजगार? जानें किस राज्य में कितनी है बेरोजगारी की दर, हैरान करने वाले हैं आंकड़े

Periodic labour Force Survey (PLFS) ने जुलाई 2023 से लेकर जून 2024 का आंकड़ा जारी किया है.

unemployment

देश में कितने फीसदी युवा बेरोजगार?

देश में गरीबी और बेरोजगारी (Unemployment ) सबसे बड़ी समस्या है. जिसको लेकर केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं, हालांकि ये अभी तक नाकाफी है. देश के राज्यों और खासकर केद्र शासित प्रदेशों में बेरोजगारी का आंकड़ा चौंकाने वाला है. सबसे ज्यादा बेरोजगारी लक्षद्वीप में है. यहां पर 36.2 प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं.

देश में 10.2 फीसदी युवा बेरोजगार

भारत में युवाओं की कुल बेरोजगारी (Unemployment ) दर की बात करें तो ये 10.2 फीसदी है. जिसमें 11 फीसदी महिलाएं और 9.8 फीसदी पुरुष शामिल हैं.

केरल में करीब 30 फीसदी युवा बेरोजगार

देश के सबसे ज्यादा साक्षरता दर वाले राज्य केरल की स्थिति भी काफी खराब है. यहां पर 29.9 प्रतिशत बेरोजगारी (Unemployment ) है. जिसमें 47.1 फीसदी महिलाएं और 19.3% पुरुष शामिल हैं.

राज्यों में कितनी है युवा बेरोजगारी दर

जम्मू-कश्मीर- 17.4%
लद्दाख- 22.2%
हिमाचल प्रदेश- 16.3%
पंजाब-18.8%
हरियाणा-10.7%
उत्तराखंड-9.8%
दिल्ली- 4.6%
राजस्थान- 12.4%
यूपी- 9.1%
बिहार- 9.9%
पश्चिम बंगाल- 9.0%
झारखंड- 3.6%
छत्तीसगढ़- 6.3%
ओडिशा- 11.1%
मध्य प्रदेश- 2.6%
गुजरात- 3.1%
महाराष्ट्र- 10.8%
गोवा-19.1%
कर्नाटक-10.2%
केरल- 29.9%
तमिलनाडु- 15.3%
आंध्र प्रदेश- 17.5%
तेलंगाना-16.6%
असम-14.1%
सिक्किम-7.7%
अरुणाचल प्रदेश-20.9%
मेघालय- 14.0%
त्रिपुरा-13.3%
नागालैंड-22.9%
मणिपुर-27.4%

Periodic labour Force Survey (PLFS) ने जुलाई 2023 से लेकर जून 2024 का आंकड़ा जारी किया है. जिसमें 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में युवा बेरोजगारी दर के आंकड़े बताए हैं. बीते एक साल के अंदर महिलाओं में बेरोजगारी दर में वृद्धि हुई है, जो 2.9 से बढ़कर 3.2 हो गई है.

यह भी पढ़ें- क्या देशहित के खिलाफ काम कर रहे हैं NGO? Income Tax विभाग ने 5 संस्थाओं के खिलाफ लगाए सनसनीखेज आरोप, यहां जानें पूरा मामला

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital