देश

Meerut: गर्लफ्रेंड के प्रेग्नेंट होने पर प्रेमी ने बनाया बच्चा गिराने का दबाव, इंकार करने पर दोस्तों के साथ मिलकर कर बेरहमी से की हत्या, नहीं करना चाहता था शादी

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से खौफनाक लव स्टोरी के अंत की खबर सामने आ रही है. यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की उस वक्त हत्या कर दी जब उसने बच्चा गिराने से मना किया. रविवार को सामने आई इस घटना से इलाके में हड़कम्प मच गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट थी और प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी. बताया जा रहा है कि इससे प्रेमी परेशान चल रहा था. जिसको लेकर उसने उल्टा ही प्रेमिका से बच्चा गिराने के लिए कहा. जब वह नहीं मानी तो अपने 4 दोस्तों के साथ मिलकर ईंट से कूचकर उसकी हत्या कर दी.

पहले फोन कर बुलाया गांव के बाहर, फिर मौत के घाट उतारा

प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को पहले रात में फोन कर उसे गांव के बाहर बुलाया. फिर पांचों ने उसका सिर ईंट से कूच दिया और लाश को वहीं फेंककर फरार हो गए. अगले दिन यानी सोमवार को युवती का शव खेत में मिलने के बाद हड़कंप मच गया. इस पर पुलिस को जानकारी दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल चेक की, तो आखिरी कॉल आदेश नामक युवक की निकली. कॉल और लोकेशन हिस्ट्री के आधार पर पुलिस 5 युवकों तक पहुंची और आरोपियों से पूछताछ की, तो उन्होंने पूरा सच बता दिया. प्रेमी ने पुलिस को बताया कि प्रेमिका प्रेग्नेंट हो गई थी. इसके बाद वो शादी के लिए दबाव बना रही थी, जिससे वह तनाव में चल रहा था. लड़के ने ये भी बताया कि वह उससे शादी नहीं करना चाहता था, इसीलिए उसको मार दिया.

ये भी पढ़ें- Pilibhit: अवैध खनन के गड्ढों में गिरकर तीन भाइयों की मौत, परिजनों ने ईंट-भट्ठा मालिक पर लगाया आरोप

8 साल से चल रहा था अफेयर

ये पूरी घटना मेरठ जिले से खिर्वा जलालपुर गांव से सामने आई है. पुलिस पूछताछ में प्रेमी ने बताया कि उसका गांव की रहने वाली रामबीरी से 2015 से अफेयर चल रहा था. उसने बताया कि इसी बीच 2015 में ही उसकी शादी सरधना के टेहरकी के रहने वाले अरुण से हो गई, लेकिन शादी के एक साल यानी 2016 में ही दोनों की शादी टूट गई. इसके बाद रामबीरी फिर से गांव आकर रहने लगी और इसी बीच फिर से उसका सम्पर्क उससे हो गया और फिर इसी दौरान वह गर्भवती हो गई. उसने बताया कि इसी बीच शादी के लिए रामबीरी उसके ऊपर दबाव बनाने लगी. लड़के ने बताया कि पहले तो उससे अबॉर्शन करवाने के लिए समझाया, लेकिन वह नहीं मानी तो उसने शादी से इंकार कर दिया लेकिन वह लगातार शादी का दबाव बनाती रही. इसी के साथ वह पुलिस में शिकायत करने की धमकी दे रही थी. इस पर साजिश के तहत चार दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी.

प्रेमी ने खोला मर्डर का प्लान

प्रेमी ने पुलिस पूछताछ में मर्डर का प्लान खोलते हुए बताया कि साजिश रचने के बाद रामबीरी को 2 जुलाई को देर रात फोन कर गांव के बाहर जंगल में मिलने बुलाया और उससे ये कहा कि यहां से हम लोग भाग जाएंगे. इस पर वह साथ जाने के लिए तैयार हो गई. देर रात करीब 3 बजे रामबीरी मिलने पहुंची, तो हम लोगों ने मिलकर उसके सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी और फिर लाश को वहीं फेंक दिया और वहां से भाग गए.

गांवों वालों ने जंगल में देखा था शव

इस पूरे मामले को लेकर SP देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि, 3 जुलाई को जंगल से गुजर रहे गांव के लोगों ने लड़की का शव देखा था और इसी के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी. इसके बाद लड़की के परिजनों को पुलिस ने सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. तो वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पांचों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. SP ने बताया कि जांच में युवती ने लॉस्ट कॉल आदेश को की थी. इसी के आधार पर पहले आदेश को गिरफ्तार किया गया और उसने पूछताछ के दौरान अपने दोस्तों के नाम भी बता दिए. इस पर आदेश के साथ ही दीपक, आर्यन, संदीप और रोहित को भी गिरफ्तार कर लिया गया. सभी खिर्वा जलालपुर थाना सरधना मेरठ के रहने वाले हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

28 minutes ago

‘मोदी विजन, योगी मिशन’: राम मंदिर से एयरपोर्ट तक, सीएम योगी ने गिनाए अयोध्या के कायाकल्प के बड़े सबूत

UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…

36 minutes ago

‘अखिलेश यादव PDA के दुश्मन’ स्वामी प्रसाद मौर्य का तीखा हमला, कहा- न ये पिद्दी हैं, न पिद्दी का शोरबा

Swami Prasad Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर स्वामी प्रसाद मौर्य जमकर बरसे. उन्होंने कहा…

39 minutes ago

IT से लेकर AI तक… पीएम मोदी ने गिनाईं कर्नाटक की उपलब्धियां, केरल के लोगों के जज्बे को भी किया सलाम

Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…

49 minutes ago

UPTET 2026: कोर्ट के डंडे से बदला परीक्षा का गणित, स्कोरकार्ड में फिर होगी नंबरों की हेरफेर

UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…

1 hour ago

Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत! जानिए दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक क्या है सोना-चांदी का नया भाव

Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…

2 hours ago