देश

पैकेट में एक बिस्कुट कम निकला तो ग्राहक पहुंचा उपभोक्ता फोरम, अब कंपनी देगी 1 लाख रुपये मुआवजा

तमिलना्डु के तिरुवल्लुर में जिला उपभोक्ता मंच ने आईटीसी लिमिटेड खाद्य प्रभाग को एक उपभोक्तो एक लाख रुपये का मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही 10 हजार रुपये मुकदमे के खर्च के रूप में देने के आदेश दिए हैं.

पैकेट में कम था एक बिस्कुट

दरअसल, उपभोक्ता ने यह शिकायत की थी कि कंपनी के बिस्कुट ब्रांड सनफीस्ट मेरी लाइट के पैकेट में उसे एक बिस्कुट कम मिला था. पैकेज पर लिखा हुआ था कि उसमें 16 बिस्कुट हैं, लेकिन अंदर सिर्फ 15 बिस्कुल निकले.

जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम ने अपने हालिया आदेश में कंपनी को बैच संख्या 0502सी36 में विवादित बिस्कुट ‘सनफीस्ट मेरी लाइट’ की बिक्री बंद करने का भी निर्देश दिया. मंच ने कंपनी की इस दलील को खारिज कर दिया कि बिस्कुट के वजन के संबंध में दी गई चुनौती लागू नहीं होगी.

चेन्नई के शख्स ने की थी शिकायत

शिकायतकर्ता चेन्नई के पी. दिलीबाबू ने आरोप लगाया कि पैकेट पर इस बात का उल्लेख था कि इसमें 16 बिस्कुट हैं. हालांकि, इसमें एक बिस्कुट कम निकला. पहले कंपनी के वकील ने यह तर्क दिया कि उत्पाद केवल वजन के आधार पर बेचा गया था, न कि बिस्कुट की संख्या के आधार पर. जिसपर जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम ने आदेश में कहा, ऐसे तर्कों को स्वीकार नहीं किया जा सकता क्योंकि रैपर स्पष्ट रूप से खरीदारों को जानकारी प्रदान करता है. उपभोक्ताओं को केवल बिस्कुट की संख्या के आधार पर उत्पाद खरीदना होगा.

यह भी पढ़ें- RSS Chief: आरएसएस चीफ मोहन भागवत का बयान, आपके बूढ़े होने से पहले बनेगा ‘अखंड भारत’, आरक्षण का समर्थन करता रहेगा संघ

एक लाख रुपये का लगाया जुर्माना

जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम ने कहा कि मौजूदा मामले में सबसे बड़ा आरोप बिस्कुट की कम संख्या को लेकर ही है. इसके बाद उपभोक्ता फोरम ने निर्देश दिया कि कंपनी दिलीबाबू को मुआवजे के रूप में एक लाख रुपये और मुकदमा खर्च के लिए 10,000 रुपये का भुगतान करे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

9 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

9 minutes ago

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

28 minutes ago

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

1 hour ago