देश

G20 Summit: VVIP विमानों के लिए पार्किंग, स्पेशल गेट से एंट्री, जी20 महेमानों के स्वागत के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर किए गए ये खास इंतजाम

G20 Summit 2023: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. विदेशी महेमानों को कोई परेशानी न हो इसके लिए भी खास इंतजाम किये गए हैं. दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने बुधवार को कहा कि उसने जी20 शिखर सम्मेलन से संबंधित उड़ानों के आगमन और प्रस्थान की निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल बनाया है. DIAL ने प्रेस रिलीज में बताया कि उसने शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों के लिए हवाई अड्डे पर कई प्रावधानों की सतर्कतापूर्ण व्यवस्था की है. हवाई अड्डा संचालक, विदेशी महेमानों की सुविधाओं के लिए जरुरी सहायता के लिए विदेश मंत्रालय (MEA), गृह मंत्रालय (MHA) और दिल्ली सरकार जैसे विभिन्न सरकारी विभागों के साथ काम कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, जी20 प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर एक अलग से नया गेट बनाया गया है, जिससे कि महेमानों को कार्यक्रम के आयोजन स्थान तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो. अधिकारियों की टीम उनके प्रस्थान की निगरानी करेगी.

VVIP विमानों के लिए तय संख्या में पार्किंग स्लॉट

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली हवाईअड्डा संचालक (DIAL) ने बताया कि वीवीआईपी विमानों के लिए तय संख्या में पार्किंग स्लॉट हैं और शिखर सम्मेलन में ज्यादातर गेस्ट चार्टर्ड फ्लाइट या विशेष वीआईपी फ्लाइट से आ रहे हैं. DIAL के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार ने बताया कि, “कई मेहमान पालम की ओर वायु सेना स्टेशन पर पहुंचेंगे, वहीं कई अन्य राष्ट्राध्यक्षों के साथ-साथ अन्य प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी हैं जो टर्मिनल -3 पर आने वाले हैं. हमने उनके लिए विशेष व्यवस्था की है.” उन्होंने आगे कहा, “जी20 डेलिगेट के लिए एक अलग गेट होगी, ताकि वे जल्द से जल्द इमीग्रेशन और कस्टम क्लीयर कर लें.’ इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इससे सामान्य यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होगी.”

यह भी पढ़ें- RSS Chief: आरएसएस चीफ मोहन भागवत का बयान, आपके बूढ़े होने से पहले बनेगा ‘अखंड भारत’, आरक्षण का समर्थन करता रहेगा संघ

विदेशी महेमानों के 10 सितंबर तक वापस लौटने की संभावना

विदेह कुमार जयपुरियार ने कहा कि दिल्ली पुलिस जैसी विभिन्न सरकारी एजेंसियों के साथ-साथ नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के सहयोग से इन उड़ानों को एयर साइड पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है और हवाई अड्डे ने आवश्यक संख्या में वीवीआईपी विमानों के लिए पार्किंग स्लॉट उपलब्ध कराए हैं. “लगभग सभी मेहमान 8 सितंबर को आ रहे हैं और अधिकांश मेहमानों के 10 सितंबर तक वापस लौटने की संभावना है.”

राष्ट्रीय राजधानी में डायल द्वारा संचालित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGIA) देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है और इस पर प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानों का संचालन होता है. डायल, जीएमआर समूह के नेतृत्व वाली कंपनी है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

22 seconds ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

1 minute ago

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

20 minutes ago

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

59 minutes ago