देश

Rajasthan CM Race: राजस्थान में इस फॉर्मूले के जरिए सीएम और डिप्टी CM चुनेगी BJP! दलित महिला को स्पीकर बनाने की तैयारी

Rajasthan CM Race: राजस्थान विधानसभा चुनाव के आए नतीजों में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली है. जिसके बाद से ही सीएम पद के लिए नए चेहरों को लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया है. पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, बालकनाथ, दीया कुमारी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अलावा राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का नाम चर्चा में चल रहा है. एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी इन नामों में से किसी पर भी बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व मुहर नहीं लगा सका है. इसके पीछे कई वजह बताई जा रही हैं.

सीएम पद के चेहरे पर असमंजस

राजस्थान बीजेपी में अंदरूनी कलह किसी से छिपी नहीं है. ऐसे में पार्टी को इससे होने वाले नुकसान को भी ध्यान में रखकर शीर्ष नेतृत्व आगे कदम बढ़ा रहा है. इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि राजस्थान में सीएम चुनने में इसलिए भी पार्टी देरी कर रही क्योंकि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर जातीय और सामाजिक समीकरण को भी साधने की कोशिश है. जिसके चलते अब तक सीएम पद के चेहरे पर असमंजस बना हुआ है.

सोशल इंजीनियरिंग के साथ बढ़ रही बीजेपी

बीजेपी सोशल इंजीनियरिंग के जरिए सरकार बनाने पर फोकस कर रही है. जिसमें एक सीएम, दो डिप्टी सीएम के अलावा एक दलित महिला स्पीकर हो सकती है. सीएम और डिप्टी सीएम को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि इन तीन अहम पदों पर ब्राह्मण, राजपूत मीणा और जाट समाज के नेताओं को बैठाया जा सकता है. जिससे इन समुदायों को साधे रखने में आसानी हो. वहीं दलित महिला को स्पीकर बनाकर महिलाओं के साथ ही दलितों के बीच संदेश दिया जा सके.

इसे भी पढें: Chhattisgarh New CM: किस फॉर्मूले के तहत छत्तीसगढ़ में सीएम चुनेगी BJP? ओम माथुर ने दिया बड़ा बयान

लोकसभा चुनाव पर भी नजर

बीजेपी राजस्थान में जिन भी चेहरों को सत्ता में लाएगी, उन्हें लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ही लाया जाएगा. जिससे उसे लोकसभा चुनाव में इसका सीधा फायदा मिल सके. सियासी गलियारों में बीजेपी की इसी सोशल इंजीनियरिंग की चर्चा जोरों पर है. जिसपर केंद्रीय नेतृत्व की मुहर के बाद ऐलान किया जाएगा. सबसे पहले बीजेपी सीएम के नाम को फाइनल करने में जुटी हुई है. इसके बाद ही डिप्टी सीएम और स्पीकर को लेकर फैसला आएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अखिलेश यादव ने गठबंधन पर खोले पत्ते, बोले- सीट बंटवारे में जरूरी समझौते को तैयार

SP Congress Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन…

1 second ago

मकान का कब्जा दिलाने के लिए कोर्ट के बेलिफ ने मांगे 70 हजार, ACB ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा

Palwal Court Bailiff Arrested: पलवल जिला न्यायालय में तैनात बेलिफ श्याम सुंदर को ACB ने…

14 minutes ago

पंजाब में फिर साथ आएगी भाजपा और अकाली दल की जोड़ी, गठबंधन पर पीएम मोदी ने जताई खुशी

भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से गठबंधन होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र…

29 minutes ago

पाकिस्तान के शहजाद भट्टी का आतंकी उजेद उर्फ उबैद मेरठ से गिरफ्तार, सैन्य एयरबेस पर हमले की तैयारी का शक

Ubaid Arrested Meerut: मेरठ के बनियापाड़ा से जम्मू-कश्मीर के वांटेड आरोपी उजेद उर्फ उबैद को…

36 minutes ago

Post Office की इन 5 सरकारी योजनाओं में करें निवेश, हर महीने मिलेगी कमाई; टैक्स छूट का भी फायदा

Post Office Saving Schemes: पोस्ट ऑफिस की MIS, RD, टाइम डिपॉजिट और NSC जैसी सरकारी…

43 minutes ago

रूस-यूक्रेन युद्ध में 4.90 लाख रूसी सैनिकों की मौत? लीक डेटा में बड़ा दावा

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है. रोसस्टैट के कथित…

51 minutes ago