लौकी का जूस पीने के ये फायदे और बड़े खतरे जानते हैं आप?
Cleanser And Micellar Water: महिलाएं आमतौर पर अपनी खूबसूरती को नीखारने के लिए मेकअप का सहारा लेती हैं. लेकिन जहां मेकअप आपकी नेचुरल ब्यूटी को निखारता है वहीं नेचुरल ब्यूटी को बरकरार रखने के लिए मेकअप को रिमूव करना भी उतना ही जरुरी होता है. वैसे जब भी मेकअप को रिमूव करने की बात आती है सबसे पहले मेकअप रिमूव का नाम ही लिया जाता है.
इसके अलावा, क्लींजर, वाइप्स या मिसेलर वाटर भी इस काम को बखूबी करता है. जिसके कारण अक्सर महिलाएं इस बात को लेकर कंफ्यूज हो जाती हैं कि वह इनमें से किसका इस्तेमाल करें. ऐसे में हम आपको मेकअप रिमूवर, क्लींजर और मिसेल वाटर के बीच के अंतर के बारे में बताएंगे, जिसे जानने के बाद आपके लिए अपने लिए बेस्ट प्रॉडक्ट चुनना काफी आसान हो जाए.
मिसेलर वाटर आपके चेहरे से सिर्फ मेकअप ही नहीं बल्कि कई तरह की गंदगी और तेल को भी स्वाइप कर देता है. मिसेलर वॉटर ऑयल व पानी का एक मिश्रण होता है जिसे कुछ इस तरह बनाया जाता है ताकि यह चेहरे से मेकअप और गंदगी को रिमूव कर सके. इसकी खासियत यह होती है कि इसकी मदद से वाटरप्रूफ आईमेकअप को भी हयाटा जा सकता है. इससे मेकअप क्लीनिंग का एक फायदा यह भी होता है कि लगातार मिसेलर वाटर को चेहरे पर इस्तेमाल करने से इससे आपकी स्किन के दाग-धब्बे की समस्या को कम करता है.
ये भी पढ़ें:Skin Care Tips: स्किन और बालों के लिए एवोकाडो है फायदेमंद, जानें कैसे करें इस्तेमाल
क्लींजर में क्रीम जैसा फ्रॉर्मूला होता है जो आपके चेहरे से तेल, गंदगी और पसीने को साफ करने में मदद करता है. साथ ही साथ लाइट मेकअप को रिमूव करने में भी वह मददगार साबित होता है. आमतौर पर क्लींजर, क्लींजिंग लोशन, क्लींजिंग ऑयल या क्लींजिंग बाम आदि में मिलते हैं. क्लींजर को आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार सलेक्ट कर सकती हैं.
जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है कि मेकअप रिमूवर मेकअप को रिमूव करने में मदद करता है. आप इसकी मदद से फाउंडेशन, कंसीलर व ब्लश आदि को रिमवू कर सकती हैं. अन्य क्लींजर की अपेक्षा इनकी कंसिस्टेंसी लिक्विड होती है और इसमें कुछ ऑयली कॉम्पोनेंट का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि जिद्दी प्रॉडक्ट्स को भी आसानी से क्लीन किया जा सके.
-भारत एक्सप्रेस
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों को आज कारोबार में तकनीकी खराबी…