Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कुत्ते का पोस्टर फाड़ा तो महिला ने कर दी पिटाई, जंगल में आग की तरह वायरल हो रहा है VIDEO

बताया गया है कि सेक्टर 75 में एम्स गोल्फ एवेन्यू सोसाइटी में एक महिला ने कुत्ते के गुम होने के पोस्टर लगाए थे. सोसाइटी रूल में ऐसे पोस्टर लगाने पर पाबंदी है.

Viral Video

Viral Video

Viral Video: इंटरनेट पर आए दिन कुछ भी वायरल हो रहा है. कभी कुत्ते का वीडियो तो कभी बिल्ली का. हाल ही में एक और वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुत्ते के मुद्दे पर एक महिला ने पुरुष को बुरी तरह पीट दिया. बताया जा रहा है कि नोएडा के किसी अपार्टमेंट में लगे कुत्ते का पोस्टर को एक युवक ने फाड़ दिया. कुत्ते की मालकिन ने जैसे ही फटा पोस्टर देखा आग बबूला हो गईं.

सेक्टर 75 के एम्स गोल्फ एवेन्यू सोसाइटी की घटना

बता दें कि नोएडा की सोसाइटी में कुत्तों को लेकर विवाद होना अब आम बात हो गई है. हालांकि, इस बार तो हद ही पार हो गई. महिला ने जिस युवक को जमकर पीटा वो एसओ अध्यक्ष निकले. जानकारी के मुताबिक, घटना नोएडा के सेक्टर 75 में एम्स गोल्फ एवेन्यू सोसाइटी की है. यहां महिला ने एक कुत्ते का फोटो लगाया था. इस पोस्टर का एओ विरोध कर रहे थे. बाद में मामला इतना बढ़ गया कि एओ ने पोस्टर फाड़ दिया. इसके बाद तो महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उसने आव देखा न ताव और कॉलर पकरकर पीट दिया. इस संबंध में एओए अध्यक्ष नवीन मिश्रा ने थाना सत्तर 113 में शिकायत दर्ज कराई है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: अशोक गहलोत के साथ नजर आईं वसुंधरा राजे, परिवर्तन यात्रा से बनाई है दूरी, क्या राजस्थान में पक रही है ‘खिचड़ी’?

नवीन मिश्रा ने कमिश्नर को लिखा पत्र

बताया गया है कि सेक्टर 75 में एम्स गोल्फ एवेन्यू सोसाइटी में एक महिला ने कुत्ते के गुम होने के पोस्टर लगाए थे. सोसाइटी रूल में ऐसे पोस्टर लगाने पर पाबंदी है. पोस्टर को नवीन मिश्रा ने हटा दी. जिसके बाद महिला ने पिटाई कर दी. हालांकि, पीड़ित नवीन मिश्रा ने इस संबंध में पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर पूरी घटना का विवरण दिया है और महिला पर कार्रवाई की मांग की गई है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital