देश

लोकसभा सीटों के बंटवारे पर बोले अखिलेश- ‘सपा सीटें मांग नहीं रही, बल्कि दे रही है’, कांग्रेस कर रही 40 पर दावा!

Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर ‘इंडिया’ गठबंधन में सबसे ज्यादा कौन-सी पार्टी की दावेदारी होगी, इस पर माथा-पच्ची चल रही है. सूत्रों की मानें तो कांग्रेस 40 सीटों पर दावेदारी जता रही है. वहीं, सपा अधिकतर सीटों पर चुनाव लड़ने के मूड़ में है. ये संकेत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक बयान से मिले.

अखिलेश ने हाल में ही कहा कि सीटों के बंटवारे पर गठबंधन की बैठक में चर्चा होगी. उन्होंने कहा- “सपा यूपी में सीटें मांग नहीं रही, बल्कि सीटें दे रही है.” उन्होंने कहा कि गठबंधन की बैठक में कांग्रेस से इस पर बात होगी और हम सबको साथ लेकर चलेंगे. लोकसभा चुनाव बड़ा और अहम चुनाव है..यह लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है, इसलिए सबको साथ मिलकर चलना होगा.

अखिलेश बोले- “हमारी पार्टी (सपा) का इतिहास रहा है..त्याग करने में पीछे नहीं देखा है, हमने सबको जोड़ने का काम किया है. विधानसभा का भी एक साल या छह महीने बाद चुनाव हो जाये तो समाजवादी पार्टी और जनता से ज्यादा खुश कौन होगा.”

सरकार मामूली बुखार का भी इलाज नहीं दे रही

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि दुनिया के देशों को देखो..वे कहां पहुंच गए. जबकि यहां बीजेपी की सरकार हर क्षेत्र में फेल है. जी-20 के दौरान एक विदेशी को सरकार इलाज के लिए एम्बुलेंस नहीं दे पाई. आज स्वास्थ्य व्यवस्था का क्या हाल है. गरीब को इलाज नहीं मिल पर रहा है. 10 साल में एक भी अस्पताल गरीबो के लिए सरकार नहीं बनवा पाई. आज डेंगू का इलाज नहीं मिल पा रहा है. कई जिलों में स्वास्थ्य व्यवस्था का बुरा हाल है.

घोसी की जीत ने राजनीति का नया रास्ता दिखाया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जी-20 वाले जान गए हैं कि जी का मतलब घोसी है और वह मऊ में है. अखिलेश यादव ने कहा कि घोसी की जनता का धन्यवाद देना चाहता हूं. घोसी में जनता का समर्थन मिला. जीत ने राजनीति में नया रास्ता दिखाया है. अगर कार्यकर्ता और नेता मिलकर चुनाव लड़ेंगे तो परिणाम घोसी जैसा आएगा. घोसी की जनता ने देश को नया संदेश दिया है. अब लोकसभा चुनाव का परिणाम भी अलग दिखाई देगा. मुस्लिम मतदाताओं पर अफसरों ने दबाव बनाया लेकिन फिर भी रिजल्ट हमारे पक्ष में आया.

यह भी ​पढ़िए: DUSU Polls: 3 सीटों पर ABVP तो एक पर NSUI ने जमाया कब्जा, यहां जानें जीत हार का अंतर

भाजपा सांसद पर आजीवन प्रतिबन्ध लगना चाहिए – अखिलेश

नए लोकसभा में जिस तरह से बसपा सांसद का अपमान हुआ वह निंदनीय है. भाजपा सांसद पर आजीवन प्रतिबन्ध लगना चाहिए. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सपा मुख्यालय के लोहिया सभागार में घोसी के नेताओं और कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया और बधाई दी. इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव और विधायक सुधाकर सिंह मौजूद रहे.

Awanish Kumar

Recent Posts

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

5 minutes ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

28 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

40 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

48 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

57 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

60 minutes ago