देश

राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए PM मोदी ने खड़गे की ली चुटकी कहा- ‘उनके 400 सीट का आशीर्वाद मेरे सर आंखों पर’, ठहाकों से गूंजा सदन

पीएम मोदी ने आज बुधवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया. अपने भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में भारत की क्षमता, ताकत और उज्ज्वल भविष्य के बारे में बात की. मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को धन्यवाद देता हूं.” वहीं आज राज्यसभा में पीएम मोदी का एक अलग अंदाज देखने को मिला. उन्होंने सदन में एनडीए को लेकर खड़गे के कहे अबकी बार 400 पार पर चुटकी भी ली.

कांग्रेस अध्यक्ष खड़के की ली चुटकी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ”मैं उस दिन तो नहीं कह सका लेकिन मैं खड़गे जी का विशेष आभार व्यक्त करता हूं. मैं उस दिन उनकी बातें बहुत ध्यान से और आनंद से सुन रहा था. लोकसभा में हमें मनोरंजन की जो कमी खल रही थी, वह उन्होंने पूरी कर दी.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मल्लिकार्जुन खरगे काफी देर तक राज्यसभा में बोले और मैं सोच रहा था कि उन्हें इतनी देर तक बोलने का मौका कैसे मिला और फिर मुझे एहसास हुआ कि दो विशेष कमांडर वहां नहीं थे तो उन्होंने इसका फायदा उठाया। मुझे लगता है कि खरगे जी ने वो गाना तो सुना ही होगा ‘ऐसा मौका फिर कहा मिलेगा’

उनके NDA के लिए 400 सीट का आशीर्वाद मेरे सर आंखों पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “एक बात खुशी की रही कि उन्होंने (मल्लिकार्जुन खड़गे) जो 400 सीट एनडीए के लिए आशीर्वाद दिया है और आपका आशीर्वाद मेरे सर आंखों पर.” पीएम मोदी ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल से आपके सामने चुनौती खड़ी हो गई है कि कांग्रेस 40 का आंकड़ा(लोकसभा चुनाव 2024 में) पार नहीं कर पाएगी. मैं प्रार्थना करता हूं कि आप 40 सीटें सुरक्षित करने में सक्षम हों.

पीएम मोदी ने कहा, “मुझे पिछले साल की घटना याद है. हम उस सदन में बैठते थे और देश के पीएम की आवाज को दबाने की कोशिश की जाती थी. आज भी आप न सुनने के तैयार के साथ आए हैं. लेकिन आप मेरी आवाज नहीं दबा सकते. देश की जनता ने इस आवाज को ताकत दी हुई है. मैं भी इस बार पूरी तैयारी के साथ आया हूं.”

कांग्रेस पार्टी सोच से भी आउटडेटेड हो गई है

पीएम मोदी ने कहा, ” मेरा विश्वास पक्का हो गया है कि कांग्रेस पार्टी सोच से भी आउटडेटेड हो गई है. जब सोच ही आउटडेटेड हो गई है, तो इन्होंने अपना कामकाज भी आउटसोर्स कर दिया है. देखते ही देखते इतना बड़ा दल, इतने दशकों तक देश पर राज करने वाले दल का ऐसा पतन! हमें खुशी नहीं हो रही बल्कि हमारी आपके प्रति संवेदनाएं हैं.”

देश को तोड़ने के बयान दिए जा रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “जिस कांग्रेस ने सत्ता के लालच में सरेआम लोकतंत्र का गला घोंट दिया था, जिस कांग्रेस ने दर्जनों बार लोकतांत्रिक तरीके से आई सरकारों को रातों-रात बर्खास्त कर दिया था, जिस कांग्रेस ने अखबारों पर भी ताले लगाने की कोशिश की थी, अब देश को तोड़ने का नैरेटिव उस कांग्रेस ने गढ़ना शुरू कर दिया है. अब देश को उत्तर-दक्षिण में तोड़ने के बयान दिए जा रहे हैं. कांग्रेस ने नैरेटिव फैलाया, जिसका परिणाम हुआ कि भारत की संस्कृति और संस्कारों को मानने वाले लोगों को बड़े हीन भाव से देखा जाने लगा। इस प्रकार हमारे अतीत के साथ अन्याय किया गया। इसका नेतृत्व कहां होता था, ये दुनिया भलीभांति जानती है.”

वहीं उन्होंने कहा कि “कांग्रेस के 10 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था नाजुक स्थिति में थी. दूसरी ओर हमारे 10 वर्षों में भारत शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक रहा है. हमारे 10 साल बड़े और निर्णायक फैसलों के लिए याद रखे जाएंगे.”

Rohit Rai

Recent Posts

AstroSage के ‘रहस्य वेद’ का बूम, आय में 700% उछाल; Gen-Z को लेकर दिए गजब आंकड़े

AstroSage AI Rahasya Ved Report: एस्ट्रोसेज कुंडली का AI ज्योतिषी 'रहस्य वेद' 10 लाख फॉलोअर्स…

5 minutes ago

लखनऊ में ED के नए ‘प्रवर्तन भवन’ की रखी गई नींव, 2029 तक पूरा होगा निर्माण

लखनऊ में ED के नए कार्यालय ‘प्रवर्तन भवन’ का भूमि पूजन और शिलान्यास संपन्न हुआ.…

19 minutes ago

2 फीट की भैंस ने पुष्कर मेले में मचाया तहलका! नाम है पिंकी, कीमत 1 करोड़ रुपये तक की चर्चा, जानिए क्या है इसकी खासियत

Pushkar Mela 2026: पुष्कर अंतरराष्ट्रीय मेले के आखिरी दिन महाराष्ट्र से आई महज 2 फीट…

21 minutes ago

Tata Steel-APL Apollo Deal: 28 हजार करोड़ के सौदे में किसका फायदा ज्यादा, टाटा स्टील, संजय गुप्ता या छोटे निवेशक?

टाटा स्टील और एपीएल अपोलो के बीच 28,000 करोड़ रुपये की डील ने बाजार में…

32 minutes ago