देश

Who is Anil Pandit: कौन है अनिल पंडित? टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले बिश्नोई गैंग के सरगना की पूरी कुंडली

Who is Gangster Anil Pandit: मुंबई के एक पॉश इलाके विले पार्ले पश्चिम में एक लग्जरी कार में सवार होकर अभिनेता टाइगर श्राफ निकल रहे थे. फैंस उन्हें देखकर काफी खुश नजर आ रहे थे. लोग टाइगर भाई-टाइगर भाई चिल्ला रहे थे, तभी अचानक उनकी कार पर दनादन गोलियां चलने लगती हैं. गोलियां चला रहे ये हमलावर फैंस के बीच ही मौजूद थे. हालांकि इस हमले में अभिनेता सुरक्षित हैं, लेकिन उनके ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है. टाइगर के ड्राइवर फिरदौस के बाएं हाथ में गोली लगी है.

टाइगर श्राफ पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) से जुड़े गैंगस्टर अनिल पंडित ने ली है. हमले के बाद अनिल पंडित (Anil Pandit)का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वह अपने आपको लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई बताते हुए टाइगर श्राफ पर हमले की जिम्मेदारी लेता है. वह कहता है कि टाइगर श्राफ का आज जो काम हुआ है उसकी जिम्मेदारी वो और उसका बड़ा भाई अरमन संधु लेते हैं.

अनिल पंडित कौन है?

इस हमले के बाद से सोशल मीडिया पर लोग अनिल पंडित कौन है? सर्च कर रहे हैं. लोग लगातार पूछ रहे हैं कि आखिर अचानक से ये नया गैंगस्टर कहां से आ गया. तो आइये आपको बताते हैं कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग का यह सरगना कौन है और गैंग को कैसे ऑपरेट करता है.

अनिल पंडित हरियाणा का रहने वाला है. उसके अभी अमेरिका के कैलिफॉर्निया में होने की बात है. दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक एक्सटोर्शन सिंडिकेट को ऑपरेट करता है. अनिल पंडित के खिलाफ दिल्ली-NCR में भी कई आपराधिक मामले दर्ज है.

बाबा सिद्दीकी की हत्या में था शामिल

अनिल पंडित को लॉरेंस बिश्नोई का बेहद करीबी माना जाता है. इससे पहले भी लॉरेंस गैंग की ओर से हुई कई वारदातों में उसका नाम सामने आ चुका है, जिसमें एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का मामला भी शामिल है.

हरियाणवी सिंगर पर फायरिंग में भी आया था नाम

कुछ समय पहले हरियाणवी गायक (सिंगर) दिलेर खरकिया की गाड़ी पर हुई फायरिंग के मामले में भी अनिल पंडित का नाम जुड़ा था. उस दौरान सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया गया था कि समझाने के बाद भी बात न मानने पर यह कार्रवाई की गई है.

ऑडियो में क्या कह रहा है अनिल पंडित?

सामने आए कथित वायरल ऑडियो में अनिल खुद को लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई बता रहा है. ऑडियो में मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी अनिल पंडित और हरमन संधू ने ली है.

अनिल पंडित ने चेतावनी दी है कि जो भी कलाकार गैंग से अलग होकर काम करेगा या सलमान खान के साथ जुड़ेगा, उसे निशाना बनाया जाएगा. इसे आखिरी चेतावनी समझा जाए. गैंगस्टर ने सलमान खान को संबोधित करते हुए कहा है कि वे सुरक्षा के भरोसे न रहें, उनका और उनके पूरे परिवार का बुरा हाल कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- PM Modi Navratri Fast Diet:सिर्फ नींबू पानी या कुछ और…,पीएम मोदी व्रत में क्या खाते हैं?

इस वायरल ऑडियो और इसमें किए गए दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

9 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

11 minutes ago

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

21 minutes ago

इंद्रेश कुमार ने सोनिया गांधी की किताब पर उठाए सवाल, राहुल गांधी को भी घेर GEN-Z को दी नसीहत

Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…

53 minutes ago