दुनिया

चर्च में प्रार्थना के दौरान भरभरा कर गिरा क्रॉस, पादरी की दर्दनाक मौत; VIDEO देख कांप जाएगी रूह

Ecuador Church incident: दक्षिण-पश्चिमी इक्वाडोर के ग्वायाकिल शहर से एक बेहद दहला देने वाली और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसका लाइव वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है. परपेतुओ सोकोरो चर्च में शनिवार शाम को जब एक रोमन कैथोलिक पादरी पूरी श्रद्धा के साथ प्रार्थना सभा (मास) का संचालन कर रहे थे, तभी उनके ठीक पीछे दीवार पर टंगा लकड़ी का एक विशाल और भारी क्रॉस अचानक उखड़कर उनके सिर पर आ गिरा.

इस भयानक हादसे का लाइव प्रसारण सोशल मीडिया पर चल रहा था, जिसे देखकर पूरी दुनिया के लोग सन्न रह गए हैं.

कैसे हुआ ये हादसा?(Ecuador Church Accident Video)

सामने आए इस खौफनाक वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पादरी पैट्रिसियो सांचेज़ पूरी तल्लीनता से प्रार्थना करा रहे थे कि तभी समारोह शुरू होने के लगभग 27 मिनट बाद पीछे दीवार पर लगा भारी क्रॉस अचानक भरभराकर उनके ऊपर आ गिरा.

वीडियो को देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि पादरी को क्रॉस के गिरने का कोई अंदेशा था. इस अचानक हुए हादसे से चर्च के भीतर चीख-पुकार मच गई और वहां मौजूद श्रद्धालु मदद के लिए चिल्लाने लगे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस लाइव फुटेज ने देखने वाले हर शख्स को अंदर तक झकझोर कर रख दिया है.

 

कैथोलिक समुदाय में गहरा शोक

ग्वायाकिल के आर्चडायसीस ने आधिकारिक तौर पर पादरी पैट्रिसियो सांचेज़ की मौत की पुष्टि करते हुए उनके परिवार, दोस्तों और ‘कॉन्ग्रिगेशन ऑफ द मोस्ट होली रिडीमर’ समुदाय के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. ईसाई धर्म में क्रॉस को प्रभु यीशु के बलिदान का सबसे पवित्र और बड़ा प्रतीक माना जाता है, ऐसे में पूजा स्थल के भीतर ही इस प्रतीक के गिरने से हुई इस अप्रत्याशित मौत ने स्थानीय लोगों और कैथोलिक समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया है.

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा किसी तकनीकी खराबी, खराब फिटिंग या स्ट्रक्चरल डैमेज की वजह से हुआ था या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

10 minutes ago

इंद्रेश कुमार ने सोनिया गांधी की किताब पर उठाए सवाल, राहुल गांधी को भी घेर GEN-Z को दी नसीहत

Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…

42 minutes ago

Diwali Safety Tips: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो क्या करें? जानें तुरंत राहत पाने के आसान फर्स्ट-एड टिप्स

Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…

1 hour ago

महालक्ष्मी के इस मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को मिलते हैं पैसे, धन के खजाने भरती है मां

मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…

1 hour ago