शालिनी सिंह को मिली कंझावला केस की जिम्मेदारी
Kanjhawala Case: नए साल के जश्न के दौरान देश की राजधानी दिल्ली के सुल्तानपुरी की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया. घटना में 5 लड़कों द्वारा कार से लगभग चार किलोमीटर तक एक लड़की को घसीटा गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई.
मामले को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं. इसकी गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस से मामले की रिपोर्ट मांगी है. वहीं इस केस की तफ्तीश अब स्पेशल सीपी शालिनी सिंह करेंगी. आइए जानते हैं कौन हैं आईपीएस शालिनी सिंह.
1996 बैच की आईपीएस अधिकारी शलिनी सिंह इस समय दिल्ली पुलिस में आर्थिक अपराध शाखा की स्पेशल कमिश्नर हैं. स्पेशल कमिश्नर के पद की जिम्मेदारी संभालने से पहले वह ज्वाइंट सीपी वेस्टर्न रेंज के पद पर तैनात थीं.
बताया जाता है कि उन्हें अब तक जो भी जिम्मेदारी मिली उसे उन्होंने बखूबी निभाया है. किसान आंदोलन के दौरान भी उनके कामकाज की खूब तारीफ हो चुकी है. इसके अलावा दिल्ली में जब सांप्रदायिक तनाव की अफवाहें फैल रही थीं तब उसे रोकने का जिम्मा शालिनी सिंह को सौंपा गया था.
अंडमान और पुदुचेरी में भी दे चुकी हैं अपनी सेवाएं
शलिनी सिंह अंडमान और पुदुचेरी में भी काम कर चुकी हैं. उनकी छवि एक तेज तर्रार महिला अधिकारी की है. देश की की राजधानी दिल्ली में शालिनी सिंह लंबे समय से काम कर रही हैं.
यहां वे साउथ वेस्ट और साउथ ईस्ट में बतौर डीसीपी काम कर चुकी हैं. इसके अलावा इनकी तैनाती इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में भी रही है.
इन चर्चित मामलों को सुलझा चुकी हैं शालिनी
साल 2004 में सीनियर सिटीजन लेफ्टिनेंट जनरल हरनाम और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई थी. उस समय यह मामला काफी चर्चित था. मामले के तूल पकड़ने पर इसकी जांच की जिम्मेदारी शालिनी सिंह को दी गई.
शालिनी सिंह ने अपनी सूझ बूझ और तत्परता से मामले को सुलझा लिया. हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने नेपाल सीमा से पकड़ा था. बताया जा रहा है कि शालिनी सिंह को क्राइम केस सुलझाने में महारत हासिल है.
इसे भी पढ़ें: Delhi Car Accident: कंझावला कांड में आया सनसनीखेज मोड़, स्कूटी पर सवार थी दो लड़कियां, न्यू ईयर पार्टी से लौट रही थीं!
पति भी हैं IPS अधिकारी
आईपीएस शालिनी सिंह के पति अनिल शुक्ला भी एक आईपीएस अधिकारी हैं. एनआईए में तैनाती के दौरान उन्हें मुंबई के एंटीलिया केस की जिम्मेदारी मिली थी.
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…