होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
कांग्रेस विधायक सुनील सराफ
MP Politics: सोशल मीडिया पर इन दिनों कांग्रेस विधायक सुनील सराफ का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. कांग्रेस विधायक द्वारा पिस्टल लहराने के मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अनूपपुर पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई करने का निर्देश दिया हैं. इस कार्रवाई और जश्न में फायरिंग करने को लेकर कांग्रेस विधायक सुनील सराफ ने सफाई भी दिया है.
जश्न में फायरिंग मामले में कांग्रेस विधायक सुनील सराफ का सफाई सामने आया है. कांग्रेस विधायक सुनील सराफ ने सफाई देते हुए कहा कि, नए साल में अपने जन्मदिन पर खिलौने वाली बंदूक से हवाई फायर किया था. इस मामले में अब मैं जांच के लिए तैयार हूं. जितने कारतूस मुझे इश्यू हुए उन सबका रिकॉर्ड मेरे पास मौजूद है. वही भाजपा पर तंज कसते हुए सुनील सराफ ने कहा कि, BJP हर जगह जल्दबाजी दिखाती है.
बता दें, नए साल के मौके पर कोतमा विधानसभा से कांग्रेस विधायक सुनील सराफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया. वीडियों में विधायक सुनील सराफ मैं हूँ डॉन मैं हूँ डॉन की धुन पर गोलियां दागते हुए दिखाई दे रहे है. सुनील सराफ , नये साल के मौके पर रिवाल्वर से फायर करते हुए दिखाई दे रहे है. वीडियो को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- कांग्रेस विधायक का इस तरह पिस्टल लहराकर डांस करना गलत है. उन्होंने अनूपपुर SP जितेंद्र सिंह पवार को कार्रवाई के निर्देश दिया है.
वहीं इस मामले में SP ने कहा कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. इस पर कोतमा थाने में केस दर्ज कर लिया गया है. आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 9 के तहत केस दर्ज किया गया है. पवार ने बताया कि कोतमा TI अजय बैगा को वीडियो की जांच के निर्देश दे दिया गया है.
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…
वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…
Kaizad Bharucha resigns HDFC Bank Deputy MD: HDFC बैंक के डिप्टी MD कैजाद भरूचा ने…
Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…
दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…