Loganathan
Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने रविवार को एक बार फिर से देशवासियों से ‘मन की बात’ की. पीएम मोदी की मन की बात का आज 107 वां एपिसोड है. अपने प्रोग्राम में पीएम ने मुंबई हमले में अपना जीवन गवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर पीएम ने कहा- इस हमले में हमारे जो जांबाज वीरगति को प्राप्त हुए, देश उन्हें आज याद कर रहा है.” इसके बाद पीएम मोदी ने कई बातें कहीं. इसी दौरान उन्होंने तमिलनाडु के लोकानाथन का भी जिक्र किया. आइये जानते हैं कि आखिर कौन हैं ये लोगानाथन.
बता दें कि लोगानाथन तमिलनाडु के कोयंबटूर के रहने वाले हैं. बेहद गरीब परिवार से आने वाले नाथन ज्यादा पढ़े लिखे भी नहीं हैं. बताया गया कि पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी लोगानाथन के कंधे पर ही आ गई थी. उन्होंने अपने परिवार का पेट भरने के लिए शुरुआती दिनों में नारियल पानी भी बेचा. बचपन में बेहद गरीब लोगानाथन गरीब बच्चों के फटे कपड़ों को देखकर अक्सर परेशान हो जाते हैं.
इसके बाद लोगानाथन ने प्रण लिया कि वो ऐसे बच्चों की मदद करेंगे, जिनके पास पहनने के लिए कपड़े तक नही थे. बता दें कि लोगानाथन ने अपनी कमाई का एक हिस्सा दान देना शुरू कर दिया. वो गरीब बच्चों की मदद करने लगे. जब पैसे की कमी पड़ी तो लोगानाथन ने टॉयलेट तक साफ किए. जिससे जरूरतमंद बच्चों की मदद हो सके. वह पिछले 25 सालों से गरीब बच्चों की मदद के लिए इस काम में जुटे हैं. लोगानाथन के सराहनीय प्रयास से अब तक 1500 से अधिक बच्चों की मदद की जा चुकी है.
यह भी पढ़ें: “हमने भी बनाए कई राम मंदिर लेकिन राजनीति नहीं की…”, भूपेश बघेल ने BJP पर कसा तंज
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा, ” तमिलनाडु के कोयंबटूर में रहने वाले लोगानाथन गरीब बच्चों के फटे कपड़े देखकर परेशान हो जाते थे. इसके बाद उन्होंने बच्चों की मदद का प्रण लिया और अपनी कमाई का एक हिस्सा दान देना शुरू कर दिया. जब पैसे की कमी पड़ी तो उन्होंने टॉयलेट भी साफ किए ताकि गरीब बच्चों की मदद हो सके.
Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…
फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है.…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में…
प्रधानमंत्री मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक मामलों में…
अमर फारूकी की किताब Governors of Empire बताती है कि कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापार…