देश

Rajasthan Election: आचार संहिता के बाद से 600 करोड़ से ज्यादा का कैश, शराब और अन्य सामान बरामद

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है. लेकिन चुनाव आचार संहिता लगने के बाद प्रदेश में करोड़ों रुपये का कैश बरामद किया गया है. इसके अलावा शराब और अन्य सामग्री जब्त की गई है. प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया है कि राजस्थान में कुल करोड़ रुपये की नकदी, शराब, मादक पदार्थ और फ्री में दिये जाने वाले सामान को जब्त किया गया है. हमने इसके लिए खास तैयारी की थी. हमने चुनाव में धन-बल का दुरुपयोग रोकने के लिए के लिए कई तरह की कोशिशें की गई थीं.

राजस्थान में मतदाताओं ने अपने क्षेत्र के उम्मीदवारों की किस्मत को ईवीएम में कैद कर दिया है. बता दें कि प्रदेश 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

पिछले साल की तुलना में अधिक मिला धन

बता दें कि चुनाव की तैयारियों को देखते हुए 9 अक्टूबर से आदर्श आचार संहिता के दौरान निर्वाचन विभाग के निर्देश पर एफएस, एसएसटी एवं अन्य एन्फोर्समेंट एजेंसियों को तैनात कर दिया गया था. इसके बाद से लगातार जांच और निगरानी के चलते प्रदेश में 692.36 करोड़ रुपए की अवैध नकदी, शराब और अन्य सामग्री जब्त की गई. आयोग ने बताया कि यह आकंड़े पिछले साल  2018 के चुनाव की तुलना में 970 प्रतिशत अधिक हैं. इसमें नकदी, शराब, मादक पदार्थ, कीमती धातु और मुफ्त में दिया जाने वाले अन्य सामान की जब्ती में वृद्धि देखी गई है.

यह भी पढ़ें- Telangana Election 2023: “राहुल गांधी यहां आकर बिरयानी और पान खाते हैं”, KCR की बेटी ने कांग्रेस पर बोला हमला

आमजन ने दर्ज कराई शिकायत

अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने आगे बताया कि सी-विजिल एप का व्यापक स्तर पर उपयोग करते हुए आम लोगों ने शिकायतें दर्ज कराई थीं. इनमें से अधिकांश का 100 मिनट के नियत समय में निस्तारण किया गया. शनिवार सुबह 11 बजे तक 20 हजार 298 शिकायतें मिलीं. इनमें से 20 हजार 245 का निस्तारण किया गया. जबकि बाकि शिकायतों का निस्तारण पर काम चल रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

दिल्ली मेट्रो में मां से बिछड़ा मासूम, CISF जवान ने ऐसे मिलाया; VIDEO देख नम हो जाएंगी आंखें

दिल्ली मेट्रो में एक 8-10 साल का बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया था. गनीमत…

2 minutes ago

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के रिजल्ट घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…

14 minutes ago

लो जी! युवक ने इंद्रदेव पर करा दी शिकायत, बारिश से तंग आकर DM से बोला- दिव्य संपर्क से रोक लगवाओ

Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…

26 minutes ago

अब ब्रांड्स के नाम से पहचाने जाएंगे रेलवे प्लेटफॉर्म, नंबर से पहले होगा कंपनियों का प्रचार; कमाई बढ़ाने का नया फॉर्मूला

भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…

38 minutes ago

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! बारापुला फेज-3 शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…

44 minutes ago

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

60 minutes ago