Rajasthan Deputy CM: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद अब बीजेपी ने राजस्थान में भी अपने नए सीएम का ऐलान किया है. पार्टी ने राजस्थान में संगठन से आने वाले भजनलाल शर्मा को राजस्थान का भाजपा विधायक दल का नेता घोषित कर दिया है. मुख्यमंत्री के अलावा पार्टी ने दो डिप्टी सीएम भी घोषित किया है. पार्टी ने दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को राजस्थान में डिप्टी सीएम घोषित किया है, तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इन नए डिप्टी सीएम का पॉलिटिकल बैकग्राउंड क्या है.
सबसे पहले बात डिप्टी सीएम बने प्रेमचंद बैरवा जयपुर की दूदू विधानसभा सीट से विधायक बने हैं. 44 वर्षीय प्रेमचंद प्रेमचंद बैरवा ने इस बार कांग्रेस के धाकड़ नेता बाबूलाल नागर के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की. बैरवा ने नागर को 35,743 वोटों के अंतर से हराया. विधानसभा चुनाव में बैरवा को 116561 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे बाबूलाल नागर को 80818 मत ही मिले.
यह भी पढ़ें-Rajasthan CM: भजनलाल शर्मा को CM चुने जाने पर इन दिग्गज नेताओं ने दी बधाई, जानें बाबा बालकनाथ ने क्या कहा
इसके अलावा दीया कुमारी की बात करें तो दीया कुमारी ने विद्याधर नगर विधानसभा सीट से प्रचंड जीत हासिल की है. चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, दीया कुमारी को 158516 वोट मिले हैं. जयपुर की राजकुमारी दीया कुमारी स्वर्गीय ब्रिगेडियर भवानी सिंह और महारानी पद्मिनी देवी की बेटी हैं. उन्होंने 10 साल पहले राजनीति में कदम रखा और साल 2013 में सवाई माधोपुर से विधायक चुनी गईं. इसके बाद दीया ने साल 2019 में राजसमंद से लोकसभा का चुनाव भी जीता था.
बीजेपी ने इस साल दीया कुमारी पर भरोसा जताते हुए उन्हें जयपुर की विद्याधर नगर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था. दीया कुमारी की प्रारंभिक शिक्षा जयपुर के महारानी गायत्री देवी गर्ल्स पब्लिक स्कूल और नई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से हुई. उन्होंने लंदन के चेल्सी स्कूल ऑफ आर्ट्स से पढ़ाई की है. अपने माता-पिता की इकलौती संतान होने के कारण वह अपनी दादी राजमाता गायत्री देवी की देखरेख में पली बढ़ी हैं.
बात राजस्थान के प्रस्तावित स्पीकर की करें तो अजमेर नॉर्थ से विधायक वासुदेव देवनानी को राजस्थान विधानसभा का स्पीकर बनाया गया है. वे 2003 से लगातार पांचवीं बार विधायक बने हैं. विधायक वासुदेव देवनानी पहले एबीवीपी प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. वासुदेव देवनानी संघ की भी पसंद माने जाते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
सोनिया गांधी ने अपनी आने वाली किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' से पहले राजीव…
ईडी ने 326 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में तेलंगाना के हैदराबाद, सिकंदराबाद और…
Bihar Crime News: बिहार के वैशाली जिले में जमीन और मकान के विवाद ने खूनी…
PF Minimum Pension Hike: ईपीएस पेंशनर्स को नवंबर में बड़ा तोहफा मिल सकता है. न्यूनतम…
Langur Hugs Shopkeeper: CCTV में कैद एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल…
NHRC notice to Punjab government: पंजाब की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की एसी स्लीपर बसों…