देश

Rajasthan CM: भजनलाल शर्मा को CM चुने जाने पर इन दिग्गज नेताओं ने दी बधाई, जानें बाबा बालकनाथ ने क्या कहा

Rajasthan New CM: बीजेपी ने विधायक दल की बैठक के बाद प्रदेश के लिए सीएम की घोषणा कर दी है. भजनलाल शर्मा अब प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होने वाले हैं. वहीं सीएम के लिए घोषित किए जाने के बाद उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को धन्यावाद करना चाहता हूं. हमसे जो राजस्थान की अपेक्षा है निश्चित रूप से हम उसे पूरा करेंगे. इसके अलावा कई दिग्गज नेताओं ने उनको बधाई दी है. भजनलाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुने जाने पर किरोड़ी लाल मीणा ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं. तीन बार रहे महामंत्री, पूरे राजस्थान का दौरा किया हुआ अनुभवी व्यक्ति राजस्थान को आगे बढ़ाएगा, हम उनकी अगुवाई में पूरे प्रदेश में कार्य करेंगे.

इसके बाद राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा, “पार्टी ने उनके(भजनलाल शर्मा) नाम को विधायक दल के नेता के रूप में नामित किया है. उन्हें संगठन और पंचायती राज के चुनाव में काम करने का अनुभव है, निश्चित रूप से वे आगे प्रभावी रूप से कार्य करेंगे.

बाबा बालकनाथ ने दी बधाई

इसके अलावा सीएम के रेस में शामिल हुए बीजेपी नेता बाबा बालकनाथ ने कहा, “हम बहुत सौभाग्यशाली है कि हमें पार्टी ने सेवा करने का मौका दिया. उन्हें (भजनलाल शर्मा) को बहुत अनुभव है. वे काफी समय से पार्टी के साथ जुड़े हैं, लगातार 3 बार वे प्रदेश के महामंत्री रहे हैं. हम प्रधानमंत्री मोदी के निर्णय का स्वागत करते हैं जो उन्होंने कार्यकर्ता को इतना सम्मान दिया.

राजेंद्र राठौर ने दी बधाई

बीजेपी नेता राजेंद्र राठौर ने भी भजनलाल को बधाई देते हुए कहा कि, “यह बहुत शानदार फैसला है. जमीनी कार्यकर्ता को मौका मिले इससे अच्छा और क्या हो सकता है. मैं भजनलाल शर्मा को शुभकामनाएं देता हूं, हमें पूरी उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में प्रदेश का विकास होगा और कानून व्यवस्था फिर से बहाल होगी.

‘पार्टी बहुत सोच समझकर निर्णय करती है’

भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री चुने जाने पर राजस्थान भाजपा विधायक राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, “पार्टी बहुत सोच-समझ कर निर्णय करती है, राजस्थान भाजपा को एक मजबूत नेतृत्व मिला है। मैं PM मोदी और हमारे सभी बड़े नेताओं का धन्यवाद करता हूं.”

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

23 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

24 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

39 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago