देश

जानें कौन हैं सम्राट चौधरी? जो बनेंगे बिहार के नए डिप्टी सीएम

Who is Samrat Chaudhary: सम्राट चौधरी को बिहार का डिप्टी सीएम बनने का रास्ता साफ हो गया है. नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद ही ये अटकलबाजियां तेज हो गई थीं। लेकिन, सुबह जब बीजेपी आलाकमान की ओर से सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया तो बात स्पष्ट हो गई कि ये अब बिहार के नए उप मुख्यमंत्री बनेंगे. सम्राट चौधरी को लेकर लोगों में मन में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर सम्राट चौधरी कौन हैं? इनका राजनितिक सफर कैसा है? और आखिर बीजेपी इन्हें उप मुख्यमंत्री क्यों बना रही है? साथ इनके उप मुख्यमंत्री होने से लोक सभा चुनाव 2024 में बीजेपी को क्या फायदा दिलाएंगे?

कौन हैं सम्राट चौधरी?

सम्राट चौधरी पूर्व मंत्री और सांसद शकुनी चौधरी के पुत्र हैं। इन्होंने राजनीति में साल 1990 में प्रवेश किया था। इसके बाद 1099 में राबड़ी देवी की सरकार में कृषि मंत्री भी रहे। फिर 2000 और 2010 में बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए. उस वक्त ये आरजेडी में शामिल थे. इसके बाद 2018 में आरजेडी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए. बता दें दि एनडीए की सरकार में इन्हें पंचायती राजमंत्री भी बनाया गया. 54 साल के सम्राट चौधरी 27 मार्च 2023 को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया था. इसका अलावा ये भाजपा की तरफ से बिहार विधान सभा में पूर्व में नेताप्रति पक्ष भी रहे हैं.

लोक सभा चुनाव में जीत दिलाने की अहम जिम्मेदारी

बता दें कि बीजेपी को आगामी लोक सभा चुनाव (2024) में बंपर जीत दिलाने की जिम्मेदारी सम्राट चौधरी को सौंपी गई है. ऐसे में उनके पार लोक सभा चुनाव को लेकर यह सबसे बड़ी चुनौती होगी.

भावुक क्षण

रविवार को सुबह जब बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सम्राट चौधरी को विधान सभा के विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद बिहार भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उनके लिए भावुक क्षण है. बिहार सरकार में काम करने के लिए विधानमंडल के नेता के तौर पर उन्हें चुना गया. उन्होंने पार्टी नेतृत्व और सभी विधायकों का धन्यवाद दिया.

फिर होंगे बिहार में 2 सीएम

बिहार सरकार में अब विधान सभा विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी के अलावा विजय सिन्हा को भी उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। विजय सिन्हा अब तक बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। जानकारी रहे कि ये लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से साल 2010 से विधायक हैं।

Dipesh Thakur

Recent Posts

UAE में तेल रिसाव से बढ़ा संकट, कई बीच बंद; समुद्री जीवों और पर्यावरण पर मंडराया बड़ा खतरा

UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…

5 minutes ago

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

30 minutes ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

48 minutes ago

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

1 hour ago