खेल

AUS vs WI: गाबा में फिर से टूटा ऑस्ट्रेलिया का घमंड, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास

Australia vs West indies: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया को गाबा में 8 रन से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है. इसके साथ ही कंगारू टीम का डे-नाइट टेस्ट में अजेय रहने का रिकॉर्ड भी टूट गया. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार 11 बार पिंक बॉल टेस्ट जीती थी. 21 साल बाद वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट में हराया है. वहीं ऑस्ट्रेलिया में वेस्टइंडीज ने 27 साल बाद जीत दर्ज की है. कैरेबियाई टीम को साल 1968 में गाबा में जीत मिली थी. अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे वेस्टइंडीज के शमार जोसेफ जीत के हीरो रहे. उन्होंने दूसरी पारी में 7 विकेट झटके.

वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया 8 रन से दी मात

वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 193 रन पर ढेर हो गई. दूसरी पारी में किर्क मैकेंजी (41), एलिक अथानाजे (35), जस्टिन ग्रीव्स (33), केविन सिंक्लेयर (14), कप्तान क्रेग ब्रेथवेट (16) रन बनाए. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 207 रन पर ऑलआउट हो गई. कंगारू टीम की दूसरी पारी में ओपनर स्टीव स्मिथ नाबाद 91 रनों की पारी खेली लेकिन दूसरे छोड़ पर कोई भी खिलाड़ी टिक नहीं पाए. जिसके चलते मेजबान टिम को 8 रन से हार का सामना करना पड़ा.

वेस्टइंडीज ने पहली पारी में बनाए 311 रन

वेस्टइंडीज ने गाबा टेस्ट मैच की पहली पारी में 311 रन बनाए. कैरेबियाई टीम की ओर से केवम हॉज (71), विकेटकीपर बल्लेबाज जोशुआ डी सिल्वा (79) और केविन सिंक्लेयर (50) के अर्धशतकीय पारी के दम पर 311 रन बनाए. इसके जवाब में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में उस्मान ख्वाजा (75), एलेक्स कैरी (65), और कप्तान पैट कमिस (64) के अर्धशतकीय पारी के दम पर 289 रन बनाए.

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड.

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), टेगेनरीन चंद्रपॉल, किर्क मैकेंजी, एलिक अथानाज़े, केवम हॉज, जस्टिन ग्रीव्स, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), केविन सिंक्लेयर, अल्ज़ारी जोसेफ, केमर रोच, शमर जोसेफ.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: दोहरे शतक से चूके ओली पोप, भारतयी धरती पर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

39 minutes ago

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

2 hours ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

2 hours ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

2 hours ago