एकनाथ शिंदे.
महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री को लेकर चल रही अटकलों के बीच, एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी खुद को मुख्यमंत्री के रूप में नहीं देखा. शिंदे ने बताया कि वह हमेशा एक साधारण व्यक्ति की तरह काम करते आए हैं और उनकी प्राथमिकता हमेशा राज्य के विकास और भलाई रही है.
उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा महाराष्ट्र के हित में काम किया है. मैं राज्य की बहनों का प्यारा भाई हूं और उनकी सेवा में तत्पर हूं.” शिंदे ने अपने इस बयान से जनता के साथ अपने गहरे जुड़ाव और सेवा भावना को उजागर किया.
शिवसेना अध्यक्ष एकनाथ शिंदे बुधवार को मुंबई में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया. इस प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में सीएम बनाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का फैसला सर्वमान्य होगा.
बीजेपी का सीएम मुझे मंजूर होगा. इस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि सरकार बनाने के लिए मेरी तरफ से कोई अड़चन नहीं. पीएम जो निर्णय लेंगे वह हमें मंजूर होगा. मैं चट्टान की तरह पीएम के साथ हूं. केंद्र सरकार भी चट्टान की तरह मेरे साथ है. बीजेपी का सीएम मुझे मंजूर होगा. एकनाथ शिंदे ने कहा, मैंने अपने आप को कभी सीएम नहीं समझा. मैंने आम आदमी बनकर कार्य किया. मैंने कभी खुद को सीएम नहीं माना. ढाई साल में हमने खूब काम किया. मुख्यमंत्री का मतलब कॉमन मैन होता है. मैंने यही सोचकर काम किया. हमें लोगों के लिए काम करना चाहिए.
मुझे पीएम मोदी का हमेशा साथ मिला. महाराष्ट्र में प्रगति की रफ्तार को हमने बढ़ाया. महाराष्ट्र की लाडली बहनों का मैं लाडला भाई हूं. हमारी सरकार में लाडली बहनें खुश हैं. हम अपने गठबंधन के साथ मिलकर काम करने वाले लोग हैं. राज्य में हमारी सरकार के बाद हमारी लोकप्रियता बढ़ी है. मैंने हमेशा महाराष्ट्र की जनता के लिए काम किया है. कुछ लोग चमचा लेकर जन्मे हैं उन्हें गरीबों का दर्द कहां समझ आएगा.
एकनाथ शिंदे ने कहा- चुनाव हुए और उसकी नतीजे आए, हमारे काम की बदौलत ऐतिहासिक नतीजा आया. मैं सबका लाडला भाई हूं. बहनों ने मुझे याद रखा और मेरी रक्षा की. मुझे हर चीज का पता है. कोई नाराज है कोई कहां गया ये मत पूछिएगा. बड़ी जीत है, जो ऐतिहासिक है. हम मिलकर काम करने वाले लोग हैं, हमने जी-तोड़ मेहनत की है. हमने जो भी काम किया है, वो मन से किया है. मेरा काम महाराष्ट्र की जनता के लिए होगा.
-भारत एक्सप्रेस
Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट की नजदीकियों पर विवाद के बीच गौहर खान…
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…
गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…
Maharashtra Farmer Scheme: महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों के बैंक खातों में आने वाले हैं…
सैलून में कटकर बर्बाद होने वाले बालों से अब इथेनॉल बनाने का दावा किया जा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को बनासकांठा जिले में…