यूटिलिटी

PAN 2.0: पुराने से नए PAN Card में क्या और कितना होगा अंतर? यहां जान लीजिए

PAN 2.0: पैन कार्ड का इस्तेमाल तो सभी करते हैं. खासकर आर्थिक से जुड़े मामलों में पैन कार्ड होना अनिवार्य है. आपको बता दें बीते सोमवार भारत सरकार ने पेन कार्ड में एक बड़ा बदलाव किया है. इसे PAN 2.0 प्रोजेक्ट का नाम दिया गया है. इस योजना की घोषणा केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की, और कैबिनेट कमेटी ऑन इकॉनॉमिक अफेयर्स ने इस परियोजना को हरी झंडी दे दी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि केंद्र सरकार को आखिर नए पैन कार्ड बनाने की जरूरत क्यों पड़ी और यह नया पैन कार्ड पुराने से कितना अलग होने वाला है?

जानें क्यों लाया गया PAN 2.0

इस परियोजना के लिए 1,435 करोड़ रुपये का खर्च तय किया गया है. पैन 2.0 परियोजना का उद्देश्य टैक्सपेयर रजिस्ट्रेशन सर्विस में टेक्नोलॉजी बेस्ड बदलाव लाना है और इसके कई महत्वपूर्ण लाभ हैं. परियोजना के साथ बेहतर गुणवत्ता के साथ आसान पहुंच और सर्विस की तेज डिलिवरी सुनिश्चित होगी. इसके अलावा, यह डेटा और सत्यापन का सिंगल सोर्स होगा. यह परियोजना पैन कार्ड के इको-फ्रेंडली प्रॉसेस और कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन के साथ सिक्योरिटी को लेकर महत्वपूर्ण है.

पुराने पैन कार्ड से कैसे होगा अलग?

पैन कार्ड 2.0 प्रोजेक्ट के तहत बनने वाला कार्ड, पैन कार्ड 1.0 प्रोजेक्ट का अपग्रेटेड वर्जन है. वहीं, यह पैन क्यूआर कोड वाला होगा और इसे बनवाने के लिए टैक्सपेयर्स को अलग से नहीं देने होंगे. इसके लिए कहीं जाने की भी जरूरत नहीं है. नया पैन ऑनलाइन प्रोसेस के जरिए बिल्कुल मुफ्त बनाया जाएगा. PAN 2.0 लागू होने के बाद पैन डाटा वॉल्ट सिस्टम भी अनिवार्य हो जाएगा.

क्यों है जरूरी?

PAN 2.0 के तहत वर्तमान पैन सिस्टम को डिजिटाइज़ किया जाएगा. यह प्रोजेक्ट देश के 78 करोड़ PAN और 73.28 लाख TAN खातों के लिए एकीकृत पोर्टल लाएगा. अब तक पैन से जुड़ी सेवाएं तीन अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स (e-Filing पोर्टल, UTIITSL पोर्टल और Protean e-Gov पोर्टल) पर उपलब्ध थीं. लेकिन PAN 2.0 इन सभी को एकीकृत कर एक सिंगल यूनिफाइड पोर्टल लाएगा, जहां पैन और टैन (Tax Deduction and Collection Account Number) से जुड़ी सभी सेवाएं उपलब्ध होंगी.

कैसे बनेगा PAN 2.0?

PAN 2.0 बनाने के लिए आपको पैन नंबर बदलवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. PAN 2.0 में भी पुराना पैन नंबर की मान्य होगा. हालांकि इस परियोजना के तहत लोगों को नया पैन कार्ड मिलेगा, जिसमें क्यूआर कोड जैसी डिजिटल सुविधा मौजूद रहेगी. नया पैन कार्ड बनवाने के लिए किसी धनराशि का भुगतान नहीं करना पड़ेगा. पैन का अपग्रेडेशन पूरी तरह से निशुल्क होगा और इसे लोगों के पते पर डिलीवर किया जाएगा.

क्या अपना PAN कार्ड बदलने की जरूरत है?

PAN कार्ड तब तक नहीं बदला जाएगा जब तक कि PAN धारक कोई अपडेशन और सुधार नहीं चाहते. मौजूदा वैध PAN कार्ड PAN 2.0 के तहत वैध बने रहेंगे.

ये भी पढ़ें: अगर आपका PM किसान योजना में नहीं जुड़ा है नाम तो 2 हजार रुपये पाने के लिए तुरंत कर लें ये काम, जानें क्या है आवेदन की प्रक्रिया?

क्या बदलना होगा PAN Number?

इस अपग्रेड के साथ पहला सवाल, जो दिमाग में आता है कि क्या हमें अपना पैन नंबर भी बदलना होगा? वैष्णव ने बताया कि नागरिकों को अपना पैन नंबर बदलने की जरूरत नहीं होगी. पैन 2.0 पैन सिस्टम को अपग्रेड के तौर पर आएगा. आगे उन्होंने बताया कि नया कार्ड क्विक स्कैन के लिए क्यूआर कोड के साथ आएगा और ‘पूरी तरह से ऑनलाइन’ होगा. हालांकि अभी तक इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि इसे कब तक पेश किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

2 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

6 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

6 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

6 hours ago