देश

कौन है जिंदा मुर्गा और शराब बांटने वाला TRS नेता? जानिए, खुल्लम खुल्ला क्यों हो रहा था यह काम

तेलंगाना: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें TRS पार्टी के नेता राजनाला श्रीहरि दशहरे के मौके पर लोगों को जिंदा मुर्गी के साथ शराब की बोतलें बांटते हुए नजर आ रहे हैं. सूत्रों के अनुसार तेलंगाना राष्ट्र समिति का नाम बदलने की बात चल रही है. जिसके बाद इसे राष्ट्रीय पार्टी घोषित किया जा सकता है. लेकिन इस बात पर मुहर लगने से पहले ही  तेलंगाना सरकार में मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव  की  पार्टी के नेता राजनाला श्रीहरि जश्न में ऐसा डूबे की उन्होंने लोगों को बुला-बुला कर मुर्गी और शराब की दावत दे डाली.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

राजनाला श्रीहरि का जिंदा मुर्गी और शराब वितरण का  वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियों में राजनाला सीएम केसीआर और पार्टी नेता के टी रामाराव के कटआउट के बगल में खड़े हुए नजर आ रहे हैं.  सूत्रों के मुताबिक इस नेता जी के इस वितरण कार्यक्रम में करीब 200 जिंदा मुर्गी और इतनी ही शराब की बोतलें बांटी गईं. इस वीडियों पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

टीआरएस जुटी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में

तेलंगाना  के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव 2024 लोकसभा चुनाव  की तैयारियों में जुटे हुए हैं.पीएम मोदी को चुनावी मैदान में टक्कर देने के लिए वो दिल्ली भी लगातार कूच कर रहे हैं.पिछले दिनों उनकी मुलाकात दूसरे पार्टी के  कई बड़े नेताओं से हुई है. लोकसभा चुनाव की योजना बनाने के लिए आज तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की आम बैठक रखी गई थी. इस बैठक का आयोजन तेलंगाना भवन में हुआ. बताया जा रहा है कि  बैठक में टीआरएस अध्यक्ष  राव ने राष्ट्रीय राजनीति में सक्रियता की अपनी योजनाओं की भी चर्चा की है.  सूत्रों के मुताबिक पार्टी की इस अहम बैठक के बाद सीएम चंद्रशेखर राव अपनी राष्ट्रीय पार्टी  के नाम की घोषणा कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

55 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago