देश

PM Modi Himachal Visit: कुल्लू दशहरा में भाग लेने वाले पहले प्रधानमंत्री, प्रदेश को दी AIIMS की सौगात

शिमला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधान सभा चुनाव का बिगुल फूंकने के लिए हिमाचल प्रदेश पहुंच चुके हैं. आज सुबह लुहणू  के मैदान पर उनका हेलिकॉप्टर लैंड हुआ. पीएम मोदी के आगमन के लिए विशेष तैयारियां की गई थी. वो जैसे ही हेलिकॉप्टर से बाहर आए  ढोल नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान आज विजयदशमी के मौके पर जय श्री राम के नारो से लुहणू मैदान  गूंज उठा.

कुल्लू दशहरा में भाग लेने वाले पहले पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में दशहरा में भाग लेने वाले पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं. इससे पहले भारत का कोई भी प्रधानमंत्री कुल्लू के दशहरा के कार्यक्रमों में नहीं पहुंचा था. पीएम का यह हिमाचल दौरा चुनावी लिहाज से भी काफी महत्व रखता है. जहां वो प्रदेश की जनता को 3,650 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं की सौगात देंगे. इन परियोजनाओं में मुख्य रुप से 1,470 करोड़ रुपये के खर्च से बने AIIMS अस्पताल का  उद्घाटन शामिल है.

डायग्नॉस्टिक सेंटर का निरीक्षण किया

प्रधानमंत्री मोदी आज लुहणू कार्यक्रम स्थल में पहुंचने से पहले सी ब्लॉक में डायग्नॉस्टिक सेंटर का निरीक्षण किया. यहां उन्होंने एम्स में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली.इस दौरान उनके साथ हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा औऱ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे. एम्स का दौरा करने के बाद  यहां से सीधे उनका हेलिकॉप्टर लुहणू मैदान के लिए रवाना हो गया. जहां पर वो विकास परियोजनाओं का उद्धाघटन और शिलन्यास करके प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे.

पीएम मोदी ने रखी थी AIIMS की आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में AIIMS (All India Institute of Medical Science)  की आधारशिला रखी थी. इसके 5 साल बाद इसका उद्धाघटन होगा. यह प्रदेश की सबसे बड़ी विकास परियोजनाओं में से एक है. जिसे  1,470 करोड़  रूपये की लागत से तैयार किया गया है. इस दौरन वो बिलासपुर में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला का उद्घाटन भी करेंग.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

13 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

30 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

52 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

52 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

1 hour ago