सिद्धारमैया, सीएम बोम्मई, कुमारस्वामी
Karnataka Election Opinion Poll: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. 10 मई को जहां राज्य में वोटिंग होगी वहीं 13 मई को चुनाव के नतीजों की घोषणा की जाएगी. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर अभी से तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. सभी दलों के अपने अलग-अलग दावे हैं. वहीं कर्नाटक विधानसभा चुनाव में लोगों और दलों द्वारा लगाए जा रहे पूर्वानुमानों के बीच सी-वोटर द्वारा ओपिनियन पोल किया गया है.
कर्नाटक में बीजेपी सत्ता में बनी रहेगी या फिर कांग्रेस वापसी करेगी या जेडीएस पासा पलट सकती है, ये तो 13 मई को ही पता पाएगा. लेकिन वर्तमान की बीजेपी सरकार द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ रैलियां और कांग्रेस का जोरशोर से प्रचार का वोटरों पर कितना असर पड़ेगा यह भी उसी दिन पता चलेगा, लेकिन पोल के अनुसार आइए जानते हैं कर्नाटक में किसकी सरकार बनने की संभावना इस पोल में दर्शाई गई है. आपको बता दे कि इस पोल में जनता से कुछ सवाल पूछे गए हैं और उनके द्वारा दिए गए जवाब के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है.
कर्नाटक की राज्य सरकार द्वारा को लेकर जब पूछा गया कि उसका कामकाज कैसा है तो 29% लोगों ने जहां इसे अच्छा बताया वहीं 21% ने औसत तो 50% ने खराब बताया. इसके अलावा पीएम मोदी का कामकाज कैसा? को लेकर 48% ने अच्छा तो 19% ने औसत तो 33% ने खराब पर अपनी सहमति जताई.
सीएम की पसंद कौन?
जब जनता से पूछा गया कि राज्य में सीएम की पसंद कौन है तो? बोम्मई को 31%, सिद्धारमैया को 42%, कुमारस्वामी को 21% और डीके शिवकुमार को 3% लोगों ने पसंद किया वहीं अन्य पर 3% लोगों ने अपनी सहमति व्यक्त की.
किस पार्टी को कितनी सीट
कर्नाटक में 224 सीटों में किसे कितनी सीट मिलेगी तो कांग्रेस को 110-122 और बीजेपी को 73-85 और जेडीएस को 21-29 सीटों पर जीत की बात कही गई है, वहीं अन्य को 02-06 सीटें दी गई हैं.
इसे भी पढ़ें: Wrestlers Protest: “हो सके तो अपने बेटे की आवाज़ सुन लेना…” खाप चौधरियों से बोले बृजभूषण शरण सिंह
सबसे बड़ा मुद्दा
वहीं राज्य में सबसे बड़ा मुद्दा क्या है? इस सवाल पर बेरोजगारी पहले नंबर पर रही और इसे 31 फीसदी लोगों ने स्वीकार किया वहीं विकास को 27 फीसदी तो कृषि को 15% और भ्रष्टाचार को 9% लोगों ने बड़ा मुद्दा बताया. वहीं कानून व्यवस्था पर 3 % लोग सहमत दिखे.
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…