बिजनेस

Forex reserves: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में इज़ाफ़ा, 4.5 अरब डॉलर बढ़कर हुआ 588.78 अरब डॉलर

Indian Forex Reserves: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 28 अप्रैल तक साप्ताहिक आधार पर भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.532 बिलियन अमरीकी डॉलर बढ़कर 588.780 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया. पिछले सप्ताह देश का देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.16 बिलियन अमरीकी डॉलर घटकर 584.24 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया था. जबकि 14 अप्रैल तक के सप्ताह में 1.657 बिलियन अमरीकी डॉलर बढ़कर 586.412 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया था, जो पिछले 9 महीने के सबसे ज्यादा स्तर पर था.

आरबीआई (RBI) के नए आंकड़ों के मुताबिक, भारत की विदेशी मुद्रा संपत्ति, विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक, 4.996 बिलियन अमरीकी डॉलर बढ़कर 519.485 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया है. नए सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 49.4 करोड़ डॉलर घटकर 45.657 अरब डॉलर आ गया.

भारतीय रिजर्व बैंक करता है हस्तक्षेप

देश के फॉरेक्स रिजर्व में लगातार गिरावट दर्ज की गई क्योंकि केंद्रीय बैंक ने मुख्य रूप से वैश्विक घटनाक्रमों के कारण दबाव के बीच रुपये को बचाने के लिए अपने विदेशी भंडार का उपयोग किया था. अक्टूबर 2021 में देश के विदेशी मुद्रा भंडार ने लगभग 645 बिलियन अमरीकी डालर के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया था, क्योंकि बाजार में भारतीय रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप के कारण बढ़ते अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट का बचाव किया गया था.

यह भी पढ़ें- मॉस्‍को में भारत-रूस की संयुक्‍त कार्य समूह की 12वीं बैठक, आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने का लिया संकल्प

आमतौर पर, भारतीय रिजर्व बैंक समय-समय पर बाजार में प्रबंधन के माध्यम से हस्तक्षेप करता है, जिसमें रुपये में भारी मूल्यह्रास को रोकने की दृष्टि से डॉलर की बिक्री भी शामिल है. RBI विदेशी मुद्रा बाजारों की बारीकी से निगरानी करता है और किसी भी पूर्व-निर्धारित लक्ष्य स्तर या बैंड के संदर्भ के बिना, विनिमय दर में अत्यधिक अस्थिरता को नियंत्रित करके केवल व्यवस्थित बाजार स्थितियों को बनाए रखने के लिए हस्तक्षेप करता है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बृजभूषण शरण सिंह केस में आया नया मोड़, महिला पहलवानों के इस कदम ने बढ़ाई हलचल; जानें कोर्ट में क्या हुआ

Rouse Avenue Court: महिला पहलवानों ने 3 अगस्त को मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह…

1 hour ago

बिना विज्ञापन 32 भर्तियां, पद का दुरुपयोग… दिल्ली वक्फ बोर्ड केस में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर 12 दिसंबर को आएगा फैसला

दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अवैध भर्तियों और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में राऊज एवेन्यू…

1 hour ago

छत पर बैठा यह मामूली कबूतर आखिर कर क्या रहा है? रूस के इस चौंकाने वाले खेल ने उड़ाए होश; जानें पूरा राज

Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…

1 hour ago

KBC को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…

1 hour ago