हमारे देश की करीब 70 फीसदी जनसंख्या खेती और उससे जुड़े उद्योगों से जुड़ी है। अपने देश की प्रगति, कृषि क्षेत्र के विकास पर निर्भर है। हमारे देश के नीति नियंता अपने कृषि संस्थानों के माध्यम से कृषि में नई तकनीकियों को विकसित करने की कोशिश करते रहते हैं। किसानों को ज्यादा और जल्दी लाभ मिले इसके लिए जरूरी है एक मजबूत प्रसार तंत्र की.
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मजबूत प्रसार तंत्र
वैसे तो प्रसारण के बहुत से माध्यम हैं लेकिन आज के समय में देश के सभी हिस्सों में सबसे मजबूत प्रसार तंत्र है इलेक्ट्रॉनिक मीडिया। देश के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रामीण अर्थव्यवस्था और खेती किसानी से जुड़ी खबरें नदारत रहती हैं। ऐसे में भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क ने बीड़ा उठाया है देश के अन्नदाता को उचित मंच देने का।
भारत एक्सप्रेस की पहल
भारत एक्सप्रेस अपनी इसी सोच के तहत देश के किसानों के लिए भारत एक्सप्रेस कृषि एक्सप्रेस कार्यक्रम की शुरुआत कर रहा है, जिसमें किसान भाइयों को कृषि और कृषि सह व्यवसायों से जुड़ी प्रेरणादायक और जरूरी खबरें दिखाई जाएंगी। ऐसे में भारत एक्सप्रेस की खास पेशकश – कृषि एक्सप्रेस हर शनिवार शाम साढ़े 6 बजे और रविवार सुबह साढ़े 9 बजे देखना ना भूलें।
Shiva Sharma Case: शिवा शर्मा मौत मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे को यूपी…
Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…
MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…
Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…