Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भारत एक्सप्रेस पर प्रसारित होने वाला ‘कृषि एक्सप्रेस’ कार्यक्रम क्यों और किसके लिए?

भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क ने बीड़ा उठाया है देश के अन्नदाता को उचित मंच देने का। इसी सोच के तहत देश के किसानों के लिए भारत एक्सप्रेस कृषि एक्सप्रेस कार्यक्रम की शुरुआत कर रहा है.

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

हमारे देश की करीब 70 फीसदी जनसंख्या खेती और उससे जुड़े उद्योगों से जुड़ी है। अपने देश की प्रगति, कृषि क्षेत्र के विकास पर निर्भर है। हमारे देश के नीति नियंता अपने कृषि संस्थानों के माध्यम से कृषि में नई तकनीकियों को विकसित करने की कोशिश करते रहते हैं। किसानों को ज्यादा और जल्दी लाभ मिले इसके लिए जरूरी है एक मजबूत प्रसार तंत्र की.

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मजबूत प्रसार तंत्र

वैसे तो प्रसारण के बहुत से माध्यम हैं लेकिन आज के समय में देश के सभी हिस्सों में सबसे मजबूत प्रसार तंत्र है इलेक्ट्रॉनिक मीडिया। देश के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रामीण अर्थव्यवस्था और खेती किसानी से जुड़ी खबरें नदारत रहती हैं। ऐसे में भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क ने बीड़ा उठाया है देश के अन्नदाता को उचित मंच देने का।

भारत एक्सप्रेस की पहल

भारत एक्सप्रेस अपनी इसी सोच के तहत देश के किसानों के लिए भारत एक्सप्रेस कृषि एक्सप्रेस कार्यक्रम की शुरुआत कर रहा है, जिसमें किसान भाइयों को कृषि और कृषि सह व्यवसायों से जुड़ी प्रेरणादायक और जरूरी खबरें दिखाई जाएंगी। ऐसे में भारत एक्सप्रेस की खास पेशकश – कृषि एक्सप्रेस हर शनिवार शाम साढ़े 6 बजे और रविवार सुबह साढ़े 9 बजे देखना ना भूलें।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital