आस्था

इस दिन रखा जाएगा देवशयनी एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और सामग्री

Devshayani Ekadashi 2024: देवशयनी एकादशी आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को कहते हैं. इस दिन भगवान विष्णु शयन के लिए पाताल लोक चले जाते हैं. इस एकादशी के चार महीने के लिए भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं. इस दौरान चार महीने तक किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं. आइए जानते हैं कि आषाढ़ मास की देवशयनी एकादशी कब है, शुभ मुहूर्त क्या है और पूजन के लिए विधि और सामग्री क्या-क्या हैं.

देवशयनी एकादशी शुभ मुहूर्त

इस साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी देवशयनी एकादशी का व्रत 17 जुलाई को रखा जाएगा. एकादशी तिथि की शुरुआत 16 जुलाई को रात 8 बजकर 33 मिनट से शुरू होगी. जबकि, इस तिथि की समाप्ति 17 जुलाई को रात 9 बजकर 02 मिनट पर होगी. इसके साथ ही देवशयनी एकादशी का पारण 18 जुलाई को किया जाएगा. इस दिन पारण के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 10 मिनट से 8 बजकर 48 मिनट तक है.

देवशयनी एकादशी पूजा-विधि

ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान इत्यादि से निवृत हो जाएं. इसके बाद घर के पूजा मंदिर में घी या तिल के तेल का दीया जलाएं. फिर, भगवान विष्णु को गंगाजल से अभिषेक करें और उन्हें पीले फूल और तुलसी की पत्ते अर्पित करें. पूजन के दौरान भगवान विष्णु के मंत्र ‘ओम् नमो भगवते वासुदेवाय’ इस मंत्र का उच्चारण करें. भगवान विष्णु को पीले फलों का भोग लगाएं. भोग में तुलसी के पत्तों को जरूर शामिल करें. भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की पूजा भी करें. पूजन के अंत में भगवान विष्णु की आरती करें. अगल संभव हो तो इस दिन व्रत रखें. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से तमाम प्रकार के पापों से मुक्ति मिल जाती है.

देवशयनी एकादशी पूजन सामग्री

भगवान विष्णु की तस्वीर, पीले फूल, नारियल, पान के पत्ते, सुपारी, अक्षत, लौंग, धूप, दीपक, घी, पंचामृत, तुलसी के पत्ते, मिष्ठान और चंदन

यह भी पढें: आषाढ़ अमावस्या पर खास संयोग, ये काम करने से मिलेगा पितरों का आशीर्वाद; जीवन में आएगी खुशहाली

Dipesh Thakur

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

3 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

3 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

3 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

3 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

3 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

3 hours ago