देश

गांधी परिवार और कांग्रेस की सियासत का ग्राफ क्यों लगातार गिर रहा है? मणिशंकर अय्यर ने बताई वजह

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर (Mani Shankar Aiyar) ने गांधी परिवार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके राजनीतिक करियर को गांधी परिवार ने ही बनाया और अंत में उसी ने खत्म कर दिया. अय्यर ने यह बात अपनी नई किताब ‘अ मैवरिक इन पॉलिटिक्स’ (A Maverick in Politics) और एक इंटरव्यू में कही.

10 साल तक सोनिया गांधी से नहीं मिला

83 वर्षीय मणिशंकर अय्यर ने कहा कि उन्हें लंबे समय से गांधी परिवार के साथ ठोस और सीधा संपर्क बनाने का मौका नहीं दिया गया. उन्होंने खुलासा किया, 10 वर्षों तक मुझे सोनिया गांधी से आमने-सामने मिलने का मौका नहीं मिला. राहुल गांधी के साथ भी केवल एक बार विस्तृत बातचीत करने का अवसर मिला.

2012 का राष्ट्रपति चुनाव: मनमोहन या प्रणब?

अपनी किताब में अय्यर ने 2012 के राष्ट्रपति चुनाव के फैसले पर सवाल उठाए. उन्होंने लिखा कि उस समय प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) को प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए था और मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) को राष्ट्रपति भवन भेजा जाना चाहिए था.

अय्यर ने कहा, “अगर ऐसा किया जाता तो यूपीए-II सरकार को शासन में रुकावट (Governance Paralysis) का सामना नहीं करना पड़ता और 2014 में कांग्रेस के सत्ता में लौटने की संभावनाएं बनी रहतीं.”

UPA-II में स्वास्थ्य और नेतृत्व संकट

अय्यर ने यूपीए-II सरकार के दौरान नेतृत्व संकट पर भी निशाना साधा. उन्होंने लिखा कि 2012 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कई बार कोरोनरी बाईपास सर्जरी करानी पड़ी, जिससे उनकी कार्यक्षमता पर असर पड़ा.

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री का स्वास्थ्य खराब होने के साथ-साथ सोनिया गांधी भी बीमार थीं. लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उनके स्वास्थ्य के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की. इससे पार्टी और सरकार दोनों में नेतृत्व की कमी नजर आने लगी.”

अन्ना हजारे आंदोलन से निपटने में विफलता

अय्यर ने अन्ना हजारे के ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ आंदोलन पर भी टिप्पणी की. उन्होंने लिखा, “इस आंदोलन का प्रभावी ढंग से सामना नहीं किया गया. न ही इससे निपटने के लिए कोई ठोस रणनीति बनाई गई, जिससे जनता का विश्वास कमजोर हुआ.”

राजनीतिक पतन का जिक्र

अपनी किताब में अय्यर ने अपने राजनीतिक पतन का भी जिक्र किया. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के शासन, UPA-I  में मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल और बाद में राज्यसभा से बाहर होने और पार्टी में हाशिए पर जाने के बारे में विस्तार से लिखा है.

गंभीर आरोपों ने दी नई बहस को हवा

मणिशंकर अय्यर के ये दावे कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार के नेतृत्व पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं. उनकी किताब ‘अ मैवरिक इन पॉलिटिक्स’ कांग्रेस के भीतर सत्ता के खेल और नेतृत्व की चुनौतियों का एक अलग दृष्टिकोण पेश करती है. इन खुलासों ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है और कांग्रेस के भविष्य के नेतृत्व पर बहस को फिर से जीवित कर दिया है.

यहां देखें वीडियो


इसे भी पढ़ें- क्या उजागर होगा एडविना और Nehru के पत्रों का रहस्य? बीजेपी ने Congress पर उठाए सवाल


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

12 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

17 minutes ago

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

38 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

1 hour ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

2 hours ago